{"_id":"64bff4dd6aa0f04b65058be6","slug":"umaria-news-former-leader-of-opposition-ajay-singh-rahul-says-party-ticket-to-one-who-works-among-public-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: पूर्व नेता प्रतिपक्ष की दो टूक, कहा- जनता के बीच काम करने वाले को मिलेगा टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: पूर्व नेता प्रतिपक्ष की दो टूक, कहा- जनता के बीच काम करने वाले को मिलेगा टिकट
Tue, 25 Jul 2023 09:44 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 25 Jul 2023 09:44 PM IST
सार
Umaria News: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों संग बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा, जनता के बीच काम करने वाले को पार्टी तवज्जो देगी।
विज्ञापन
बैठक करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिला मुख्यालय के सामुदायिक भवन में मंगलवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया। इस दौरान पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय कपूर भी मौजूद रहे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि जनता के बीच काम करने वाले पदाधिकारियों को पार्टी तवज्जो देगी।
विज्ञापन
अजय सिंह राहुल ने दावा किया है कि कांग्रेस पार्टी विधानसभा चुनाव में उसी प्रत्याशी को टिकट देगी, जो जनता के बीच जाकर उनके सुख-दुख में भागीदार होगा और उनके साथ खड़ा होगा। पार्टी चुनाव के लिए प्रत्याशियों के सर्वे करा रही है और कर्नाटक फार्मूले पर एमपी में टिकट का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
आगामी आठ अगस्त को शहडोल के ब्यौहारी में होने वाली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सभा में शामिल होने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की है। इस दौरान प्रभारी संजय कपूर, जिला प्रभारी जगदीश सैनी और कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
विज्ञापन
