{"_id":"644e2b45f77144c29602d649","slug":"umaria-news-electricity-failure-as-soon-as-mann-ki-baat-program-starts-2023-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: 'मन की बात' कार्यक्रम शुरू होते ही बिजली गुल, अधिकारियों ने बंद कमरे में जैसे-तैसे सुना प्रोग्राम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: 'मन की बात' कार्यक्रम शुरू होते ही बिजली गुल, अधिकारियों ने बंद कमरे में जैसे-तैसे सुना प्रोग्राम
Sun, 30 Apr 2023 06:03 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sun, 30 Apr 2023 06:03 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम इन दिनों केवल भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ता हुआ दिखाई दे रहा है। केवल यह कागजों तक ही सीमित है। इसका जीता जागता उदाहरण रविवार को मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में देखने को मिला।
विज्ञापन
कार्यक्रम शुरू होते ही बिजली गुल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज यानी रविवार को पीएम मोदी के मन की बात का 100वां एपिसोड रहा। जहां सरकार ने यह निश्चय किया था कि सभी लोग इसे देखें और ऐतिहासिक बनाएं। लेकिन पहली बात तो उमरिया जिले में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही देखने को मिली, जहां जैसे ही मन की बात कार्यक्रम शुरू हुआ, वैसे ही बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन
इतना ही नहीं, जनरेटर की व्यवस्था उमरिया में की गई थी कि जनरेटर से अब मन की बात कार्यक्रम को सुना जाएगा। लेकिन वह भी सिर्फ कुछ लोगों तक ही सीमित रहा है। केवल अधिकारी और कर्मचारी ने बंद स्थान में सिर्फ 10 से 15 लोगों के बीच यह कार्यक्रम को देखा और सुना है, जो बेहद हैरान कर देने वाली तस्वीर सामने आई है।
विज्ञापन
दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया जिले का है। उमरिया जिले में जोर-शोर से भाजपा जिला अध्यक्ष, मंत्री, विधायक, भाजपा के कार्यकर्ता हर बूथ स्तर तक के भाजपाई सभी देश के प्रधानमंत्री जी के 100वें एपिसोड मन की बात के लिए कई दिनों से लगातार मेहनत करते रहे थे। जहां लोगों को जगाते रहे, हर स्तर पर प्रेस कांफ्रेंस कर घर-घर तक बात को मीडिया के माध्यम से पहुंचाए कि प्रधानमंत्री जी के 100वें एपिसोड को अवश्य सुनें और देखें मगर बिजली विभाग प्रधानमंत्री जी और सरकार से भी बढ़कर निकला।
विज्ञापन
हालांकि, बिजली विभाग ने उमरिया जिले में विद्युत प्रवाह अवरुद्ध कर मेंटीनेंस करने का 30 अप्रैल को सुबह 8:30 से 10:30 तक का समय निर्धारित किया था। वहीं, जिससे लोगों को गांव-गांव में उम्मीद थी कि जहां हम 11 बजे से अपने देश के प्रधानमंत्री जी के मन की बात के 100वें एपिसोड को सुन सकेंगे और समझ सकेंगे कि हमारे प्रधानमंत्री क्या कह रहे हैं। मगर विद्युत मंडल की मेहरबानी पर मन की बात पर पलीता लगाते हुए विद्युत प्रवाह ही पूरे जिले में अवरुद्ध कर दिया गया।
जहां टीवी के सामने महिलाएं, पुरुष, बच्चे सभी लगन और उत्सुकता के साथ बैठे तो जरूर रहे। मगर लाइट न होने के कारण मायूस और निराश भी हो गए। विद्युत विभाग की इस मनमानी पर सरकार अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित हो रही है। यदि यही हाल रहा तो इसका आम चुनाव पर इसका असर पड़ना साफतौर पर देखा जाएगा।
