{"_id":"639c329f84116c309c38b1c0","slug":"umaria-news-death-of-a-youth-working-in-construction-in-bhopal","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: भोपाल में कंस्ट्रक्शन के दौरान युवक की मौत, ठेकेदार ने पुलिस को बताए बिना उमरिया भिजवा दी लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: भोपाल में कंस्ट्रक्शन के दौरान युवक की मौत, ठेकेदार ने पुलिस को बताए बिना उमरिया भिजवा दी लाश
Fri, 16 Dec 2022 02:27 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 16 Dec 2022 02:27 PM IST
सार
उमरिया के युवक की भोपाल में कंस्ट्रक्शन का काम करने के दौरान मौत हो गई। आश्चर्य इस बात का है कि भोपाल में पोस्टमॉर्टम नहीं किया गया। जब युवक की लाश उमरिया पहुंची तो मर्ग कायम कर पीएम कराया गया।
विज्ञापन
भोपाल में कंस्ट्रक्शन के दौरान हादसे में युवक की मौत। ठेकेदार ने गुपचुप उमरिया भिजवा दी लाश।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी भोपाल के कमलापति रेलवे स्टेशन के पास चल रहे निर्माण कार्य में उमरिया जिले के मजदूर की संदिग्ध मौत के मामले को स्थानीय पुलिस ने गंभीरता से लिया है। मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। बताया गया कि भोपाल में मौत होने पर भी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने पुलिस को सूचना नहीं दी और लाश को उमरिया भिजवा दिया।
विज्ञापन
नौरोजाबाद थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम देवगवां के जयपाल बर्मन, उम्र 45 वर्ष, रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास बंसल कम्पनी मे कार्यरत था। वहां कांस्ट्रक्शन कार्य के दौरान उसकी मौत हो गई। जयपाल 12 दिसंबर को अपने चाचा मनीराम के साथ भोपाल गया था। मंगलवार को हादसे मे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव भोपाल से नौरोजाबाद लाया गया। परिजनो ने पुलिस को जानकारी दी कि शव को बिना पोस्टमॉर्टम भेजा गया है। इसके बाद टीआई डॉ ज्ञानेन्द्र सिंह के निर्देश पर शव का पीएम कराया गया।
विज्ञापन
ठेकेदार ने मामले को दबाने की कोशिश
मृतक के परिजनों का आरोप है कि जयपाल बर्मन की मौत के मामले को ठेकेदार राजू ने दबाने की कोशिश की। आनन-फानन में लाश एक प्राइवेट एंबुलेंस से भिजवाई गई। पुलिस को भी सूचित नहीं किया गया। नौरोजाबाद पुलिस के अनुसार दुर्घटना को छिपाना अथवा साक्ष्यों को मिटाना आपराधिक श्रेणी मे आता है। जीरो पर कायमी कर विवेचना शुरू की गई है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद केस डायरी भोपाल भेजी जाएगी।
विज्ञापन
