{"_id":"645e18eacb583bb6210e4225","slug":"umaria-news-18-year-old-girl-student-died-of-snakebite-2023-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: सर्पदंश से 18 वर्षीया छात्रा की मौत, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से बची युवती के भाई की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: सर्पदंश से 18 वर्षीया छात्रा की मौत, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से बची युवती के भाई की जान
Fri, 12 May 2023 04:16 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Fri, 12 May 2023 04:16 PM IST
सार
उमरिया के कछरवार गांव में सर्पदंश से एक 18 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। जहरीले सांप ने छात्रा के भाई पर भी हमला करने की कोशिश की,लेकिन चौकी प्रभारी की सूझबूझ से वह बच गया।
विज्ञापन
सर्पदंश से छात्रा की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया के कोतवाली थाना अंतर्गत सिविल लाइन चौकी क्षेत्र के ग्राम कछरवार में एक 18 वर्षीय छात्रा की सांप के डसने से मौत हो गई। मृतका सानू बैगा अपने घर में पलंग पर सो रही थी, इसी दौरान उसे जहरीले सांप ने डसा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
वहीं, पुलिस चौकी सिविल लाइन प्रभारी अमर बहादुर सिंह को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंच कर शव पंचनामा कार्रवाई कर ही रहे थे, इसी दौरान मृतका के भाई ने बताया कि सांप हम पर भी हमला करने की कोशिश कर रहा था। चौकी प्रभारी ने सूझबूझ से सांप पर नजर बनाए रखी और स्नैक कैचर गुलाब बैगा को बुलाया। जिसके बाद सांप का सफल रेस्क्यू कर उसको जंगल में छोड़ा गया। शव का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया होगा, तो वहीं चौकी प्रभारी की सूझबूझ से मृतका के भाई की जान बच गई।