फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria: Misrule will end after five months, State President Bhuria thundered on BJP in worker's conference

Umaria: पांच महीने बाद होगा कुशासन का अंत, कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा पर गरजे युकां के प्रदेश अध्यक्ष भूरिया

Sun, 04 Jun 2023 08:18 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 04 Jun 2023 08:18 AM IST
सार

युकां के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया शुक्रवार को सामुदायिक भवन उमरिया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है।

विज्ञापन
Umaria: Misrule will end after five months, State President Bhuria thundered on BJP in worker's conference
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते युकां प्रदेश अध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया ने भाजपा सरकार पर प्रदेश को भ्रष्टाचार और कर्ज के दलदल में डुबोने का आरोप लगाया है। भूरिया ने कहा कि करीब 20 सालों तक लोगों को ठगने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बहन-बेटियों, युवाओं, आदिवासियों से लेकर हर वर्ग के साथ धोखाधड़ी की है और तो और उन्होंने महाकाल तक को नहीं छोड़ा। जिसका प्रमाण बीते दिनों उज्जैन में करोड़ों रुपये की लागत से बने महाकाल लोक का धराशायी होना है।
विज्ञापन


युकां के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया शुक्रवार को सामुदायिक भवन उमरिया में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से तंग आ चुकी है। सरकार की उम्र अब केवल पांच महीने बची है। सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर जिले में कांग्रेस का परचम लहरायें, जिससे अन्याय, शोषण तथा भ्रष्टाचार का अंत हो और प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में एक समावेशी, विकासपरक एवं न्यायप्रिय सरकार बन सके। 
विज्ञापन


अध्यक्ष विजेन्द्र सिंह के नेतृत्व में हुआ स्वागत
कटनी से रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ. भूरिया का जिले की सीमा महानदी बेरियर पर युवाध्यक्ष विजेन्द्र सिंह अब्बू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। सामुदायिक भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के तैलचित्र पर माल्यार्पण व अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed