{"_id":"643e9de8247a80b54a0f99c6","slug":"umaria-crime-theft-is-not-stopping-in-the-district-umaria-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria Crime: नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, बीच बाजार में हाथ से थैला छीनकर भागे चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria Crime: नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला, बीच बाजार में हाथ से थैला छीनकर भागे चोर
Tue, 18 Apr 2023 07:11 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Tue, 18 Apr 2023 07:11 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में आए दिन कहीं न कहीं से चोरी की घटनाएं सामने आ जाती हैं। यानी कि पूरे जिले में चोरी का सिलसिला लगातार जारी है। वहीं, नौरोजाबाद तहसील के अंतर्गत आने वाले बाजार में हाथ से थैला छीनकर चोर फरार हो गए।
विज्ञापन
नहीं थम रहा चोरी का सिलसिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के नौरोजाबाद तहसील अंतर्गत ग्राम निपनिया निवासी बृजेश कुमार मिश्रा जो एसईसीएल में नौकरी के बाद रिटॉयरमेंट बताए जा रहे हैं। मंगलवार दोपहर नौरोजाबाद स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 50 हजार रुपये निकालकर अपने थैले में रख लिए।
विज्ञापन
उसके बाद बाजार पूरा पहुंच कर किराना दुकान में कुछ जरूरत का सामान खरीदने के लिए जैसे ही अपना वाहन खड़ा किए, उनका पीछा कर रहे दो लोगों में से एक ने बृजेश मिश्रा के हाथ से बीच बाजार में पैसों से भरा थैला छीन लिया और बाइक पर बैठकर बाजार पूरा से इंदिरा चौक की ओर भाग गए।
विज्ञापन
इस घटना के बाद पीड़ित बृजेश मिश्रा ने भी उनका पीछा किया, लेकिन कोई अता पता नहीं चला। घटना की जानकारी जैसे ही नौरोजाबाद पुलिस को लगी, पुलिस बल मौके पर पहुंचा और घटनास्थल के आसपास की सभी किराना दुकानों और रहवासी घरों से सीसीटीवी फुटेज लिए जा रहे हैं। ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। साथ ही पुलिस ने नाकेबंदी करके जांच पड़ताल जारी कर दी है।
विज्ञापन
