{"_id":"63b313d960cf5954f3715594","slug":"uma-bharti-said-rahul-gandhi-should-take-his-journey-to-pok","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhopal: उमा भारती का राहुल को संदेश, जोड़ना ही है तो पीओके बचा है, अपनी यात्रा वहां लेकर जाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhopal: उमा भारती का राहुल को संदेश, जोड़ना ही है तो पीओके बचा है, अपनी यात्रा वहां लेकर जाएं
Mon, 02 Jan 2023 11:00 PM IST
अर्पित याग्निक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याग्निक
Updated Mon, 02 Jan 2023 11:00 PM IST
सार
भारत जोड़ो यात्रा पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने संदेश दिया कि राहुल अपनी यात्रा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर लेकर जाएं और उसको जोड़कर ही वापस आएं। नहीं तो वहीं रुक जाएं।
विज्ञापन
उमा भारती, राहुल गांधी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि मेरी तो यही समझ में नहीं आया कि भारत टूटा कहां है। भारत जब टूटा था तब पाकिस्तान अलग हुआ था। राहुल गांधी के नाना के समय टूटा था। हमने तो जोड़ लिया है टूटे हुए को। 370 धारा हटा ली। हम तो जोड़ने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
अब तो पीओके को जोड़ना बाकी है
अब अगर राहुल जोड़ना ही चाहते हैं तो एक मुद्दा है, जो जोड़ना जरूरी है, वो है पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर)। मैं बैतूल से ही राहुल जी को संदेशा भेजती हूं कि भारत जोड़ो की इस यात्रा को कृपया पीओके तक ले जाएं और उसको जोड़कर ही वापस आएं। नहीं तो वहीं रुक जाएं। आज पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती भाजपा के वरिष्ठ नेता और कर सलाहकार राजीव खंडेलवाल के निवास पर पहुंची थी। इस दौरान सांसद दुर्गादास भी राजीव खंडेलवाल के निवास पर पहुंचे और उन्होंने उमा भारती से मुलाकात की। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं अन्य लोगों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
सरकार के कार्यों को सराहा
पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की भी सराहना की और उन्होंने कहा कि सरकार अच्छा कार्य कर रही है। जैविक खेती, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, लाडली लक्ष्मी योजना जैसी योजनाओं का लोगों को लाभ मिल रहा है। इसके अलावा उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष का सम्मान होना चाहिए। संविदा कर्मियों ने भी उनसे मुलाकात की और अपनी मांगें रखीं, जिस पर उन्होंने कहा कि वे उनके साथ हैं और उनकी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करेंगी। इसके अलावा उन्होंने प्रदेश में प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनने की बात भी कही।
विज्ञापन
