{"_id":"0c191bb0076b91477d92a5b1ec7d70be","slug":"uma-bharti-reminds-rahul-of-the-dalits-he-visited-in-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल पहले यूपी के दलितों का भला कर लें: उमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल पहले यूपी के दलितों का भला कर लें: उमा
अमर उजाला
Updated Fri, 18 Oct 2013 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के शहडोल में राहुल गांधी के भाषण के बाद वरिष्ठ बीजेपी नेता उमा भारती ने राहुल गांधी को वो वादे याद दिलाए जो उन्हें उत्तर प्रदेश के दलितों से किए थे।
विज्ञापन
गुरुवार को शहडोल में हुई चुनावी रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि बीजेपी दलित और आम आदमी को लोक सभा और राज्य सभा में नहीं आने देना चाहती।
इस पर उमा भारती ने पलटवार करते हुए कहा कि राहुल के उन वादों का क्या हुआ जो उन्होंने पहले किए थे।
उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश के दलित और आदिवासियों को लोकसभा या राज्यसभा में पहुंचाने से पहले वे उत्तरप्रदेश के दलितों का भला कर लें।
राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि यहां बीजेपी इन लोगों को अपने एसी कमरे में घुसने तक नहीं देती है।
इस पर उमा भारती ने टिप्पणी करते हुए कहा कि राहुल गांधी उत्तरप्रदेश में कई दलित और आदिवासी लोगों से मिलते रहे हैं। उनकी झोपड़ियों में बैठकर चाय पीते रहे हैं। उन्हें ऐसा करना चाहिए कि वे उन सारे लोगों को दिल्ली के अपने घर में बुला लें और उनको चाए पिलाएं।
विज्ञापन
उमा भारती ने इस बात का भी दावा किया कि संसद में सबसे ज्यादा दलित और आदिवासी प्रतिनिधि बीजेपी के ही हैं।
मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा भूखे
राहुल गांधी ने इस बात का दावा कि या कि यूनीसेफ की रिपोर्ट के मुताबिक अफ्रीका से ज्यादा गरीब लोग मध्यप्रदेश में बसते हैं। इस पर उमा भारती ने कहा कि जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी तब यहां सबसे बड़ा मुद्दा भूख से मरते लोग थे। अब कम से कम हमने उस पर काबू पा लिया है। यहां लोग 2 रुपए किलो गेंहू और 3 रुपए किलो चावल खरीद पा रहे हैं।
विज्ञापन
