फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uma Bharti reached Siddhvinayak Dham in Sehore, told PM Modi a powerful leader on Russia-Ukraine war

सीहोर: सिद्धविनायक धाम पहुंची उमा भारती, रूस-यूक्रेन युद्ध पर पीएम मोदी को बताया सामर्थ्यवान नेता

Tue, 01 Mar 2022 04:28 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Mar 2022 04:28 PM IST
सार

वरिष्ठ भाजपा नेता उमा भारती मंगलवार को सीहोर जिले में स्थित सिद्धिविनायक धाम में भगवान गणेश के दर्शन करने पहुंची। इस मौके पर मीडिया से चर्चा की और पीएम मोदी को सामर्थ्यवान और सक्षम नेता बताया।

विज्ञापन
Uma Bharti reached Siddhvinayak Dham in Sehore, told PM Modi a powerful leader on Russia-Ukraine war
सीहोर सिद्धिविनायक के दर्शन करने पहुंची उमा भारती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती मंगलवार को सीहोर के प्राचीन गणेश मंदिर पहुंची और सिद्धि विनायक के दर्शन कर प्रदेशवासियों की उन्नति की कामना की। उमा भारती ने लोगों को महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं भी दीं।
विज्ञापन


मीडिया से बात करत हुए रूस-यूकेन युद्ध पर उन्होंने कहा कि ये मामला देश की विदेश नीति का है और हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सामर्थ्यवान और सक्षम नेता हैं। इस संबंध में मैं कुछ नहीं कहना चाहूंगी, पर हम इतनी कामना करते हैं कि युद्ध जल्द ही समाप्त हो जाए।
विज्ञापन


वहीं, प्रदेश सरकार की नई शराब नीति पर कहा कि मैंने मुख्यमंत्री से इस संबंध में बात की है, प्रदेश के विभिन्न सामाजिक संगठनों में बैठक की चर्चा कर रही हूं, कि वह किस तरह से शराबबंदी वाले मामले पर सरकार का सहयोग कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तरप्रदेश चुनाव में स्टार प्रचारक की भूमिका के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि वहां पहले चुनाव प्रचार घर-घर जाकर होना था, बाद में मैंने 28 सभाएं की हैं, सीएम शिवराज ने भी उत्तरप्रदेश में सभाएं की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed