फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   young man's body found in pieces on Lalpul Bridge; more 10 people questioned.

Ujjain: रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में कटा मिला सेंटिंग कारोबारी का शव, पहचान के बाद परिवार में मचा कोहराम

Sun, 21 Dec 2025 03:10 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 21 Dec 2025 03:10 PM IST
सार

Ujjain Crime: उज्जैन के लालपुल ब्रिज पर रेलवे पटरी से एक युवक का शव दो टुकड़ों में कटा मिला। मृतक की पहचान मुन्ना पिता गौरीशंकर कौशल के रूप में हुई है। पुलिस जांच कर रही है कि मामला हादसा है या आत्महत्या। 

विज्ञापन
young man's body found in pieces on Lalpul Bridge; more 10 people questioned.
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

महाकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुल ब्रिज पर शनिवार सुबह एक युवक का शव रेलवे पटरी पर दो टुकड़ों में कटा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव के दोनों हिस्सों को एकत्र कर चरक अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष भिजवाया। कुछ देर पहले ही उक्त ट्रैक से मालगाड़ी गुजरने की जानकारी सामने आई है।

थाना प्रभारी गगन बादल ने बताया कि मृतक की पहचान मुन्ना पिता गौरीशंकर कौशल के रूप में हुई है। वह पूर्व में लालपुल क्षेत्र में रहता था, जबकि वर्तमान में मक्सी रोड स्थित चकोर पार्क क्षेत्र में निवास कर रहा था। मृतक सेंटिंग का काम करता था और अलग-अलग इलाकों में उसकी साइट चल रही थी।

विज्ञापन


पढ़ें: युवक पर जानलेवा हमले के बाद देर रात छावनी में तब्दील हुई न्यू दमोह कॉलोनी, प्रत्येक ब्लॉक की हुई जांच    

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शनिवार सुबह मृतक का बेटा राहुल उन्हें नानाखेड़ा चौराहे तक छोड़कर गया था, जहां से मुन्ना को काला पत्थर क्षेत्र में स्थित साइट पर जाना था। शाम तक जब वह घर नहीं लौटा, तब परिजन चिंतित हुए। इसी बीच महाकाल थाना पुलिस ने लालपुल ब्रिज के पास रेलवे पटरी से दो हिस्सों में कटी लाश बरामद की। पहचान के लिए शव की तस्वीरें सोशल मीडिया ग्रुप्स में साझा की गईं, जिन्हें देखकर राहुल ने अपने पिता की पहचान की।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मामला हादसा है या आत्महत्या। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि मुन्ना रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे, जिसके आधार पर मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed