{"_id":"663f34f72dfd92b9ab09f6ca","slug":"young-man-commits-suicide-by-hanging-himself-on-his-birthday-the-young-man-was-addicted-to-drinking-alcohol-police-is-trying-to-find-out-what-was-the-reason-for-committing-suicide-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1684171-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: जन्मदिन पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान, शराब पीने का था आदी, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: जन्मदिन पर युवक ने फांसी लगाकर दी जान, शराब पीने का था आदी, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 11 May 2024 03:43 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2024 03:43 PM IST
सार
कानीपुरा रोड के महाराणा प्रताप नगर में रहने वाले एक युवक का कल जन्मदिन था। शाम को उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। रात में जब उसका भाई आया और कमरे में देखा तो उसकी लाश झूलती मिली।
विज्ञापन
चिमनगंज थाना, उज्जैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में कानीपुरा रोड के महाराणा प्रताप नगर में रहने वाले एक युवक का रविवार को जन्मदिन था। शुक्रवार शाम को उसने अपने कमरे में जाकर फांसी लगा ली। रात में जब उसका भाई आया और कमरे में देखा तो उसकी लाश झूलती मिली। उसका शोर सुनकर परिजन और आसपास के लोग आ गए तथा पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
चिमनगंज मंडी थाना पुलिस ने बताया कि कानीपुरा रोड स्थित महाराणा प्रताप नगर में रहने वाला हुकुमचंद पिता जगन्नाथ चौहान उम्र 31 साल हैंडलूम पर काम करता था। रविवार को उसका जन्मदिन था और शुक्रवार दिन में उसने शराब पी तथा घर चला गया। शाम को कमरे में पूजा कर उसने साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिवार के लोग काम में लगे हुए थे। रात में उसका भाई राजेन्द्र घर पहुंचा और जब कमरे में गया तो उसे हुकुमचंद की लाश फंदे पर झूलती मिली।
विज्ञापन
उसका शोर सुनकर परिवार के लोग तथा आसपास के रहवासी आ गए और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तथा शव को कब्जे में ले लिया। मृतक के भाई ने बताया कि वह अविवाहित था तथा शराब पीने का आदी था। उसका जन्मदिन होने के चलते वह काम पर भी नहीं गया था। पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। अभी तक उसके द्वारा आत्महत्या करने के कारणों का पता चला है, परिजनों के बयान लिए जाएंगे।
विज्ञापन
