फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Woman elopes with gym trainer leaving behind eight-year-old son

MP News: पति से नाराजगी ने जिम ट्रेनर के करीब लाया, समलैंगिक रिश्ते की खातिर आठ साल के बेटे को छोड़कर भागी

Sat, 19 Nov 2022 01:03 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 19 Nov 2022 01:03 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक अजीब मामला सामने आया है। एक महिला का पति उसका ध्यान नहीं रखता था। उसका दिल जिम ट्रेनर महिला पर आ गया। समलैंगिक रिश्ते की खातिर महिला ने आठ साल के बेटे को छोड़ दिया और भाग गई।

विज्ञापन
Woman elopes with gym trainer leaving behind eight-year-old son
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र में रिश्तों की एक अजीब दास्तान सामने आई है। पति ध्यान नहीं रखता था, इस वजह से महिला का दिल जिम ट्रेनर युवती पर आ गया। दोनों के बीच समलैंगिक रिश्ता परवान चढ़ा और महिला अपने आठ साल के बेटे को छोड़कर उसके साथ भाग गई। जिम ट्रेनर महिला ने भी बाद में सेक्स चेंज करा लिया और दोनों साथ रहने लगे। मामला पुलिस के पास पहुंचा तो समझाइश देकर महिला को फिर पति के पास भेजा गया।  

विज्ञापन


उज्जैन पुलिस के मुताबिक, माधव नगर थाना क्षेत्र में एक महिला की गुमशुदगी दर्ज की गई थी। जांच में पता चला कि महिला 2018 में फिटनेस सेंटर में जाती थी। यहां उसकी दोस्ती एक जिम ट्रेनर से हो गई। दोनों अपनी छोटी-बड़ी बातें शेयर करने लगे। हुआ ऐसा कि दोनों में प्यार हो गया। जिम ट्रेनर ने भी इस महिला को पाने के लिए सेक्स चेंज करा लिया। एक साल से वह किसी मर्द की तरह रह रही थी। 11 नवंबर को महिला अपने आठ साल के बेटे और पति को छोड़कर जिम ट्रेनर के साथ चली गई।  
विज्ञापन


पुलिस ने जब गुमशुदा महिला को खोज निकाला तो यह कहानी सामने आई। फिर पुलिस ने काउंसलिंग कराई। पति ने भी गलती मानी और काम में व्यस्त रहने के बजाय परिवार पर ध्यान देने की बात कही। दोनों मान गए। अब महिला अपने पति के साथ रहने चली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed