फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Whose money was lost in Bhairavgarh jail embezzlement; The government will return the amount to them

GPF Scam: गबनकांड में जिन अफसर-कर्मचारियों का पैसा फंसा; उसे लौटाएगी सरकार, उज्जैन आए जेल एडीजी ने दी जानकारी

Thu, 13 Apr 2023 08:12 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 13 Apr 2023 08:12 PM IST
सार

जेल एडीजी अखेतो सेमा ने कहा है कि गबनकांड में जिन भी अधिकारियों और कर्मचारियों के खाते से पैसा गायब हुआ है उन्हें डरने और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। शासन अब निर्णय ले चुका है कि इन लोगों को खाते से गायब हुई सारी राशि का भुगतान सरकार करेगी।

विज्ञापन
Whose money was lost in Bhairavgarh jail embezzlement; The government will return the amount to them
जेल एडीजी अखेतो सेमा केंद्रीय भैरवगढ़ जेल उज्जैन पहुंचे थे। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उज्जैन स्थित केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में हुए 15 करोड़ के जीपीएफ घोटाले में उज्जैन पहुंचे जेल एडीजी अखेतो सेमा ने राहत की खबर सुना गए। गबनकांड में जिन 67 अधिकारी और कर्मचारियों के साथ ठगी की गई है। उन सभी लोगों को सरकार राशि लौटाएगी। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह जेल एडीजी अखेतो सेमा केंद्रीय भैरवगढ़ जेल उज्जैन पहुंचे थे। जहां उनके साथ डीआईजी मंशाराम पटेल, केंद्रीय भैरवगढ़ जेल की प्रभारी जेल अधीक्षक हिमानी मनवारे उपस्थित रहीं। इस दौरान जेल एडीजी ने अधिकारियों से मुलाकात करने के बाद जेल की व्यवस्था देखी। कुछ प्रहरियों से मिलकर गबनकांड पर चर्चा की और उसके बाद मीडिया से कहा कि गबनकांड में जिन भी अधिकारियों और कर्मचारियों के खाते से पैसा गायब हुआ है उन्हें डरने और घबराने की कोई जरूरत नहीं है। शासन अब निर्णय ले चुका है कि इन लोगों को खाते से गायब हुई सारी राशि का भुगतान सरकार करेगी। चाहे किसी का 1 लाख हो या 10 लाख। सभी 67 से 70 कर्मचारियों के खाते में राशि डाल दी जाएगी। यह भी बताया कि जो लोग रिटायर्ड होने वाले हैं, उनके खाते में सबसे पहले राशि डाल दी जाएगी। 
विज्ञापन


अब तक हुई 3 करोड़ की रिकवरी
जेल एडीजी ने बताया कि इस गबनकांड के मामले में एसआईटी की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है, जिसमें अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 3 करोड रुपये से अधिक की रिकवरी की जा चुकी है। अभी हमें और सफलता हाथ नहीं लगी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उषा राज के डायपर से मिले 50,000
 उज्जैन केंद्रीय भैरवगढ़ जेल की पूर्व अधीक्षक उषा राज के सामान की तलाशी में डायपर के पैकेट से 50,000 की नकदी मिली है। केंद्रीय जेल इंदौर मे जेलकर्मियों ने उषा राज के सामान की ली। इंदौर जाते समय उषा राज अपने साथ डायपर के दो पैकेट भी ले गई थी। जेलकर्मियों ने जब इस सामान की तलाशी ली तो इसमें से 25-25 हजार की दो गड्डियां कुल 50,000 रुपये की राशि जब्त हुई है। इसकी पुष्टि इंदौर जेल अधीक्षक अलका सोनकर ने की है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed