फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain When case registered it was found that former councilor was attacked six days ago

Ujjain: मामला दर्ज हुआ तो पता चला पूर्व पार्षद पर छह दिन पहले हुआ था जानलेवा हमला, नाले में कूदकर बचाई थी जान

Thu, 10 Oct 2024 05:16 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 10 Oct 2024 05:16 PM IST
सार

छह दिन पहले मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला किया गया था। फायरिंग से बचने के लिए युवक ने नाले में छलांग लगाई थी, जिसके कारण एक हाथ फैक्चर हो गया। घायल होने के बाद वह घर लौटा, परिजनों को घटना की जानकारी दी।

विज्ञापन
Ujjain When case registered it was found that former councilor was attacked six days ago
नीलगंगा थाना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में नीलगंगा थाना पुलिस ने बुधवार रात को एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला करने का प्रकरण दर्ज किया है, जिस पर लगभग छह दिन पहले मॉर्निंग वॉक के दौरान हमला किया गया था। इस फायरिंग से बचने के लिए जब युवक ने नाले में छलांग लगाई थी, जिसके कारण एक हाथ फैक्चर हो गया। घायल होने के बाद वह घर लौटा। परिजनों को घटना की जानकारी दी। प्राइवेट अस्पताल में चेकअप कराया तो पता चला कि हाथ टूट गया है। परिवारजन उन्हें उपचार के लिए इंदौर ले गए।

विज्ञापन


पूरा मामला कुछ इस प्रकार है कि पूर्व पार्षद गुड्डू कलीम पिता वजीर खान 60 वर्ष निवासी वजीर पार्क कालोनी चार अक्तूबर को रोजाना की तरह सुबह घर से पैदल अपनी होटल तक जा रहे थे। तभी पूर्व पार्षद पर कार से आए बदमाश ने पिस्टल से फायर कर दिया, जिससे बचने के लिए उन्होंने नाले में कूदकर जान बचाई और इंदौर में उपचार कराया। इस मामले की रिपोर्ट नीलगंगा थाना पुलिस में नौ अक्तूबर को दर्ज कराई है।
विज्ञापन


यह है पूरा मामला
पुलिस ने बताया कि गुड्डू कलीम बुधवार को अपने भतीजे आरिफ खान के साथ थाने आकर स्वयं पर हुई फायरिंग व घायल होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। गुड्डू कलीम ने पुलिस को बताया कि चार अक्तूबर की सुबह छह बजे हरिफाटक रोड स्थित होटल प्रेसीडेंट के लिए पैदल निकला था। रूचिश्री गॉर्डन तक पहुंचा, तभी सफेद रंग की सियाज कार उनके सामने करीब 10-20 मीटर दूरी पर आकर रुकी। ड्राइवर सीट के पास बैठा एक युवक कार से उतरा। कार से उतरते ही उसने पिस्टल से फायर किया। गुड्डू कलीम ने स्वयं को बचाया और दौड़ लगा दी। इस दौरान बदमाश ने पीछे से दो और फायर किए। भागने के दौरान ही गुड्डू ने नाले में कूदकर अपनी जान बचाई। इसके बाद बदमाश कार में बैठकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


खौफ में था, इस कारण देर से रिपोर्ट कराई : टीआई
टीआई विवेक कनोडिया ने बताया कि कलीम ने बयान दिया है कि फायरिंग के कारण खौफ और दोबारा हमला होने की आशंका के चलते थाने नहीं आया। हाथ टूटने पर उपचार भी चल रहा था। हालत सामान्य होने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed