फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Was doing unnatural acts by scaring a minor for 5 months, action under POCSO Act, know the whole matter

Ujjain News: नाबालिग को डराकर युवक पांच महीने से कर रहा था अप्राकृतिक कृत्य, पॉस्को एक्ट में FIR; जानें मामला

Wed, 29 Jan 2025 02:17 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 02:17 PM IST
सार

पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया और आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा व पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
Was doing unnatural acts by scaring a minor for 5 months, action under POCSO Act, know the whole matter
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।

विस्तार

उज्जैन जिले की  फ्रूट मंडी में काम करने वाले नाबालिग के साथ पिछले 5 महीनों से अप्राकृतिक कृत्य किया जा रहा था। नाबालिग ने आरोपी के साथ जाने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई, जिसके बाद मामला सामने आया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


चिमनगंज थाना पुलिस ने बताया कि कमल कॉलोनी में रहने वाला 15 वर्षीय बालक अगस्त 2024 से फ्रूट मंडी में अर्जुन पिता मनोज यादव के यहां काम कर रहा था। अर्जुन नाबालिग को अपने घर भी ले जाता था और उसे डरा-धमकाकर अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए मजबूर करता था। पहले तो डर के कारण नाबालिग ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन जब अर्जुन की हरकतें बढ़ने लगीं तो वह परेशान हो गया।

विज्ञापन


जब अर्जुन के घर कोई नहीं होता था तो वह नाबालिग को अपने साथ ले जाता था। दो दिन पहले, जब नाबालिग ने उसके घर जाने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। चेहरे पर चोट लगने के बाद परिजनों ने नाबालिग से पूछताछ की, तब पूरी घटना सामने आई। इसके बाद परिजन रात को चिमनगंज थाने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण कराया और अर्जुन यादव के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 115(2), 296, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5 एल/6 के तहत प्रकरण दर्ज किया। पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी, लेकिन वह फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed