फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Viral Video from Bhairavgarh Central Jail Sparks Row: Jail Superintendent’s Dance with Wife on Social Media

Ujjain News: भैरवगढ़ जेल में बर्थडे पार्टी का दूसरा मामला आया सामने, अधीक्षक का डांस बना चर्चा का विषय

Thu, 16 Jul 2026 01:41 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 16 Jul 2026 01:41 PM IST
सार

उज्जैन की केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस बार जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू अपनी पत्नी के साथ जन्मदिन समारोह में डांस करते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Viral Video from Bhairavgarh Central Jail Sparks Row: Jail Superintendent’s Dance with Wife on Social Media
जेल अधीक्षक का पत्नी संग डांस करते हुए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में 13 जुलाई सोमवार को केंद्रीय जेल भैरवगढ़ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें उप जेल अधीक्षक सुरेश गोयल जेल अधीक्षक की बर्थडे पार्टी में जेल कर्मियों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे थे। इस वीडियो के वायरल होने पर जमकर बवाल मचा था और उपजेल अधीक्षक सुरेश गोयल ने इस डांस पर यह सफाई भी दी थी की थकान और तनाव दूर करने के लिए जेल अधीक्षक मनोज साहू के जन्मदिन पर हम लोगों ने यह डांस किया था।
विज्ञापन


अभी उप जेल अधीक्षक सुरेश गोयल का यह वीडियो सुर्खियों में ही बना हुआ था कि आज फिर जेल अधीक्षक मनोज कुमार साहू का बर्थडे पार्टी के दौरान अपनी पत्नी के साथ डांस करने का  वीडियो वायरल हो गया।
विज्ञापन


केंद्रीय जेल भैरवगढ़ मे लगता है जैसे अब वह समय गुजर चुका हैं जब यहां पर योग, प्राणायाम, प्रवचन के साथ ही कैदियों को सुधारने के लिए कई आध्यात्मिक कार्यक्रम होते थे। इन दिनों केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं जिसमें उप जेल अधीक्षक सुरेश गोयल जहां गोविंदा के गाने आपके आ जाने पर डांस करते दिखाई दे रहे हैं, तो वहीं जेल अधीक्षक मनोज साहू अपनी पत्नी के साथ फिरकी वाली तू कल फिर आना गाने पर डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो को देखने पर पता चलता है कि इसमें स्वागत के दौर पर जो होर्डिंग लगाया गया है। उसमें केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के नीचे लव लिखा गया है। वीडियो में कुछ जेलकर्मी जेल अधीक्षक और उनकी पत्नी के डांस पर तालियां बजाते और कुछ लोग फोटो वीडियो बनाते दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं इस वीडियो की चर्चा पूरे शहर में है और शहरवासी इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।

13 जुलाई को भी वायरल हुआ था वीडियो
सोशल मीडिया पर केंद्रीय जेल भैरवगढ़ उज्जैन का एक वीडियो 13 जुलाई को वायरल हुआ था। जिसमें केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के उप जेल अधीक्षक सुरेश गोयल के साथ ही कुछ जेल कर्मी जमकर डांस करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो में आर्केस्ट्रा के साथ ही केक काटने की भी व्यवस्था की गई थी और इसी आयोजन में उप जेल अधीक्षक सुरेश गोयल और जेल कर्मियों ने गोविंदा के गाने दिल बहलता है मेरा आपके आ जाने पर डांस किया था।

मनोज साहू का बयान
मनोज साहू, (जेल अधीक्षक) ने कहा कि जेल मे मेरे जन्मदिन पर कार्यक्रम का आयोजन था जिस पर मैंने पत्नी के साथ डांस किया है। इसमें गलत कुछ भी नहीं है और ना ही इससे किसी भी तरह की अनुशासनहीनता होती है। 

जेल सुरक्षा पर उठे गंभीर सवाल
इस घटना ने केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में भ्रष्टाचार, सख़्ती की कमी और निगरानी तंत्र की कमजोरियों को उजागर किया है। याद रहे की भैरवगढ़ जेल में सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था लंबे समय से सवालों के घेरे में रही है। समय-समय पर मोबाइल फोन मिलने, वीआइपी सुविधाओं के इस्तेमाल और कैदियों के लिए विशेष इंतजाम की खबरें सामने आती रही हैं। इसी कड़ी में पहले उप जेल अधीक्षक सुरेश गोयल और अब जेल अधीक्षक मनोज साहू के डांस पार्टी का वीडियो वायरल हुआ, इस घटना ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।


ये भी पढ़ें- MP: आज हाईकोर्ट में सुनवाई जारी, जानिए 27% OBC आरक्षण विवाद क्या है और अभ्यर्थियों पर इसका क्या असर पड़ेगा?

पहली बार सामने आया ऐसा वीडियो
केंद्रीय जेल भैरवगढ़ में वैसे तो कैदियों के सुधार को लेकर कई शिविर और धार्मिक आयोजन होते हैं जिससे कैदी कई तरह की अच्छी बातें भी सिखते हैं लेकिन पहली बार सोशल मीडिया पर केंद्रीय जेल भैरवगढ़ के ऐसे वीडियो वायरल हो रहे है जिसमें जेल कर्मी इस तरह से मौज मस्ती करते दिखाई दे रहे हैं। जबकि यह एक ऐसा स्थान है जहां पर मुस्तेद होना काफी आवश्यक है, अगर इस तरह की मौज मस्ती के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटित होती तो इसका जिम्मेदार कौन होता।

जेल अधीक्षक का पत्नी के साथ फिरकी वाला डांस

जेल अधीक्षक का पत्नी के साथ फिरकी वाला डांस करते हुए का चित्र।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed