फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Video of constable of Mahidpur in discussion - This is not a movie but real life

Ujjain News: पुष्पा फिल्म के खुमार में डूबा MP पुलिस का आरक्षक, एक्टर का लुक और टेबल पर पैर रखकर बनाया वीडियो

Thu, 02 Jan 2025 06:49 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 02 Jan 2025 06:49 PM IST
सार

उज्जैन के महिदपुर रोड थाने के आरक्षक रणवीर सिंह का पुष्पा फिल्म के किरदार शेखावत पर आधारित रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वर्दी में बनाए गए इस वीडियो पर एसपी ने जवाब तलब किया है और असंतोषजनक जवाब मिलने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। 

विज्ञापन
Video of constable of Mahidpur in discussion - This is not a movie but real life
चर्चा में महिदपुर रोड का आरक्षक

विस्तार

यह मूवी नहीं रियल लाइफ है साहब यहां अच्छे-अच्छे पुष्पा झुकते भी हैं और सलाम भी ठोकते हैं। कुछ ऐसे ही डायलॉग के साथ महिदपुर रोड थाने के आरक्षक रणवीर सिंह (1603) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसकी चर्चा अब पूरे उज्जैन शहर में हो रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


पुष्पा... पुष्पा... पुष्पा और पुष्पराज चारों ओर इसी फिल्म की चर्चा हो रही है, लेकिन उज्जैन के महिदपुर रोड थाने में आरक्षक रणवीर सिंह पर पुष्पा नहीं बल्कि इस फिल्म के दूसरे किरदार एसपी शेखावत की दीवानगी सर चढ़कर बोलती नजर आ रही है। इसमें वह न सिर्फ शेखावत की तरह चश्मा लगाकर.... मुंडन करवाकर उनके लुक को अपनाए हुए नजर आ रहा है, वहीं उसके डायलॉग पर रील भी बना रहे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही आरक्षक रणवीर सिंह की रील पर नजर दौड़ाई जाए तो एक रील महिदपुर रोड थाने के बाहर की है, वहीं दूसरी रील थाने के अंदर की बताई जा रही है जिसमें वह खाने की टेबल पर पैर रखकर एक्टिंग करते हुए दिखाई दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी बोले - जवाब से संतुष्ट नहीं हुए तो करेंगे कार्रवाई
उज्जैन में तेजी से वायरल हो रही पुलिस की वर्दी की इस रील को लेकर जब एसपी प्रदीप शर्मा से बात की गई तो उनका कहना था कि इस रील को लेकर आरक्षक रणवीर से जवाब मांगा गया है। अगर जवाब से हम संतुष्ट नहीं हुए तो फिर आरक्षक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 

चर्चा मे महिदपुर के आरक्षक का वीडियो - यह मूवी नहीं रियल लाइफ है साहब यहां अच्छे-अच्छे पुष्पा झ

चर्चा में महिदपुर रोड का आरक्षक

 

चर्चा मे महिदपुर के आरक्षक का वीडियो - यह मूवी नहीं रियल लाइफ है साहब यहां अच्छे-अच्छे पुष्पा झ

चर्चा में महिदपुर रोड का आरक्षक

 

चर्चा मे महिदपुर के आरक्षक का वीडियो - यह मूवी नहीं रियल लाइफ है साहब यहां अच्छे-अच्छे पुष्पा झ

चर्चा में महिदपुर रोड का आरक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed