{"_id":"66e3e86986bef011a40bc0f1","slug":"video-journalist-had-gone-to-invite-shraddha-ertiga-collided-with-him-so-much-that-he-reached-the-hospital-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2100330-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: श्राद्ध का निमंत्रण देने गए वीडियो जर्नलिस्ट को कार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: श्राद्ध का निमंत्रण देने गए वीडियो जर्नलिस्ट को कार ने मारी टक्कर, गंभीर रूप से घायल
Fri, 13 Sep 2024 02:02 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 13 Sep 2024 02:02 PM IST
सार
थाना चिमनगंज पुलिस ने आरोपी अर्टिगा कार चालक के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 281, 125 ए के तहत केस दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी चालक फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
श्राद्ध का निमंत्रण देने गए थे वीडियो जर्नलिस्ट, अर्टिगा ने ऐसी टक्कर मारी की पहुंच गए अस्पताल
विस्तार
उज्जैन में श्राद्ध पक्ष में आयोजित एक कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए ढांचा भवन पहुंचे एक वीडियो जर्नलिस्ट को तेज गति से आ रही अर्टिगा कार ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवा दिया गया है।
वीडियो जर्नलिस्ट मोहन पिता हुकुमचंद मेवाड़ा श्राद्ध पक्ष पर अपने पिता हुकुमचंद मेवाड़ा की स्मृति में आयोजित कार्यक्रम का निमंत्रण देने के लिए ढांचा भवन क्षेत्र में अपने मित्र प्रताप सिंह के साथ एक्टिवा से गए थे। जहां वह परिवारजनों से मिलकर घर के बाहर निकल ही रहे थे कि तभी प्रियांशी किराना स्टोर के बाहर तेज गति से आ रही अर्टिगा कार क्रमांक MP 09 WF 2468 के चालक ने मोहन मेवाड़ा को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में मोहन गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत क्षेत्रवासियों की सहायता से उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां उनके हाथ, पैर और पसली में चोट होने की जानकारी सामने आई है। थाना चिमनगंज पुलिस ने अर्टिगा कार चालक के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 281, 125 ए के तहत प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।