Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Victim Broke Down Crying At Collectorate, Said - Should I Now Die By Consuming Poison With My Children...?

उज्जैन: कलेक्ट्रेट में फफक-फफक कर रोई पीड़िता, बोली- अब बच्चों के साथ जहर खाकर मर जाऊं क्या?

Fri, 06 Nov 2026 05:53 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 06 Nov 2026 05:53 PM IST
सार

उज्जैन की जनसुनवाई में दो बच्चों की मां ने रोते हुए ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए और रहने के लिए जगह दिलाने की मांग की। महिला का आरोप है कि रिटायर्ड एसआई ससुर ने अनुचित मांग रखी थी। मार्च 2025 में पुलिस शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं होने की बात भी कही। 

विज्ञापन
Victim Broke Down Crying At Collectorate, Said - Should I Now Die By Consuming Poison With My Children...?
बच्चों के साथ पहुंची महिला

विस्तार

उज्जैन में जनसुनवाई के दौरान एक महिला अपनी परेशानी बताते हुए फफक-फफक कर रो पड़ी। दो बच्चों की मां न्याय की गुहार लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची थी। उसने अधिकारियों को अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि वह इतनी परेशान हो चुकी है कि अब जीने का मन नहीं करता। महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर ने रिटायरमेंट के बाद उससे गलत मांग की थी। इस मामले में उसने पुलिस से भी शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। महिला कलेक्टर से मिलकर ससुराल में रहने के लिए जगह दिलाने की मांग करना चाहती थी, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उसने जनसुनवाई में मौजूद अधिकारियों को आवेदन देकर अपनी समस्या बताई। महिला के मुताबिक, वह अपने पति और दो बच्चों के साथ फिलहाल खंडेलवाल नगर में किराए के मकान में रह रही है। मकान मालिक अब मकान खाली करने का दबाव बना रहे हैं। पति की आमदनी इतनी नहीं है कि घर का खर्च चलाने के साथ किराया भी दे सकें।

विज्ञापन


अब किराए के मकान में रहने को मजबूर
महिला ने बताया कि उसकी शादी को 13 साल हो चुके हैं। उसके दो बच्चे हैं। करीब एक साल पहले वह मायके गई थी। इसी दौरान ससुराल वालों ने घर से उसका सामान निकलवाकर पास की खंडेलवाल नगर कॉलोनी में किराए के मकान में रखवा दिया। तब से वह पति और बच्चों के साथ इसी मकान में रह रही है। महिला का कहना है कि ससुराल में उनके हिस्से की जगह है, लेकिन वह किराए पर दी हुई है। परिवार के लोग उसे वहां रहने देने में टालमटोल कर रहे हैं। अब किराए के मकान का खर्च उठाना भी मुश्किल हो रहा है। इसी वजह से वह कलेक्टर से मिलकर ससुराल में रहने की व्यवस्था कराने की मांग करना चाहती थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 7 दिसंबर से शुरू होगा विधानसभा का शीतकालीन सत्र, पांच दिन चलेगी कार्यवाही; हंगामेदार रहने के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायरमेंट के बाद ससुर ने रखी गलत मांग
महिला ने आरोप लगाया कि उसके ससुर राजोदा (बड़नगर) में एसआई के पद से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट से पहले परिवार की गृहस्थी ठीक चल रही थी, लेकिन इसके बाद ससुर ने उससे गलत मांग रखी। महिला के मुताबिक, ससुर ने कहा था कि अगर वह उनकी बात मानेगी तो वे अपनी पेंशन उसके नाम कर देंगे। उन्होंने यह भी कहा था कि उन्हें एक दोस्त की जरूरत है। महिला ने बताया कि उसने यह बात अपने मायके वालों को बताई। इसके बाद मायके वाले उसे शाजापुर ले गए थे। बाद में पति उसे किराए के मकान में लेकर आ गए। महिला का आरोप है कि उसका पति अपने पिता के खिलाफ आवाज नहीं उठाना चाहता।

मार्च 2025 में पुलिस को दी थी शिकायत
महिला के मुताबिक, उसने 26 मार्च 2025 को पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन अब तक उसे न्याय नहीं मिला। उसका आरोप है कि शिकायत के बाद उसे बच्चों के साथ पूरे दिन थाने में बैठाए रखा गया, लेकिन बाद में कोई ठोस कार्रवाई किए बिना मामला टाल दिया गया। महिला ने अधिकारियों के सामने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि वह लंबे समय से इस स्थिति से जूझ रही है। अब उसके मन में खुद को नुकसान पहुंचाने तक के विचार आने लगे हैं। उसने प्रशासन से मामले में सुनवाई करने और बच्चों के साथ रहने के लिए सुरक्षित जगह दिलाने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed