{"_id":"67a0b071d3397e334a07f1ef","slug":"vasant-panchami-festival-celebrated-in-shri-mahakaleshwar-temple-students-recited-the-verses-of-shrimadbhagvadgita-kathstha-geeta-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2588689-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर में मना वसंत पंचमी उत्सव, छात्रों ने किया भगवतगीता के श्लोकों का वाचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: महाकालेश्वर मंदिर में मना वसंत पंचमी उत्सव, छात्रों ने किया भगवतगीता के श्लोकों का वाचन
Mon, 03 Feb 2025 05:54 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 05:54 PM IST
सार
महाकालेश्वर मंदिर में जूना महाकाल मंदिर परिसर के श्री बाल हनुमान मंदिर प्रांगण में मां सरस्वती का मंदिर स्थापित है। जहां प्रातः मां सरस्वती का विशेष षोडपचार पूजन कर शृंगार किया गया। मंदिर के श्री गोर्वधननाथ जी भगवान और कामधेनु गाय भी विराजित है।
विज्ञापन
महाकालेश्वर मंदिर में वसंत पंचमी उत्सव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर में वसंत पंचमी उत्सव मनाया जा रहा है। भगवान श्री महाकालेश्वर की सभी आरतियों में केसर युक्त पंचामृत से अभिषेक कर भगवान को नवीन वस्त्र धारण करवा कर वसंत के पीले पुष्पों से शृंगार किया जा रहा है।
विज्ञापन
बता दें कि आज से फाग उत्सव का भी आरंभ होता है। इसलिए सायं आरती में भगवान श्री महाकालेश्वर को गुलाल अर्पित किया जाएगा। वसंत पंचमी का दिन मां सरस्वती को समर्पित है। श्री महाकालेश्वर मंदिर में जूना महाकाल मंदिर परिसर के श्री बाल हनुमान मंदिर प्रांगण में मां सरस्वती का मंदिर स्थापित है। जहां प्रातः मां सरस्वती का विशेष षोडपचार पूजन कर शृंगार किया गया। मंदिर के श्री गोवेर्धननाथ जी भगवान व कामधेनु गाय की भी विराजित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
महाकाल वैदिक प्रशिक्षण और शोध संस्थान में मां सरस्वती का पूजन
श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा संचालित प्रतिष्ठापूर्ण इकाई श्री महाकालेश्वर वैदिक प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान परिसर में वसंत पंचमी के अवसर पर माता सरस्वती का पूजन वैदिक मंत्रों के द्वारा पूजन अर्चन किया गया। कार्यकम में संस्थान के कक्षा 12वीं के छात्र सुमित शर्मा का सम्पूर्ण श्रीमद्भगवद्गीता कठस्थ गीता के श्लोकों का वाचन करने पर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर श्री महाकालेश्वर मंदिर पुजारी परिवार के पंडित सुरेन्द्र शर्मा, शासकीय संस्कृत महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. गणेश प्रसाद द्विवेदी, आशु एवं हास्य कवि ज्ञानेन्द्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। वसंत पंचमी के अवसर पर पुजारी परिवार द्वारा संस्थान में अध्ययनरत छात्रों को धौत वस्त्र प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। संचालन संस्थान के प्राचार्य अपूर्व पौराणिक एवं आभार निदेशक डॉ. पीयूष त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में संस्थान के शिक्षक, कर्मचारी उपस्थित रहे।

महाकालेश्वर मंदिर में वसंत पंचमी उत्सव मनाया

महाकालेश्वर मंदिर में वसंत पंचमी उत्सव मनाया

महाकालेश्वर मंदिर में वसंत पंचमी उत्सव मनाया
