फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Guru Purnima Utsav In Ujjain Jail, Krishna Guruji To Address Prisoners

Ujjain News: जेल में मनेगा गुरु पूर्णिमा उत्सव, कृष्णा गुरुजी देंगे कैदियों के सामने व्याख्यान

Fri, 19 Jul 2024 01:47 PM IST
Ujjain bureau उज्जैन ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jul 2024 01:47 PM IST
सार

उज्जैन की भैरवगढ़ जेल में गुरु पूर्णिमा पर अनूठा आयोजन होगा। आध्यात्मिक गुरु कृष्णा जी भैरवगढ़ जेल में कैदियों के सामने व्याख्यान देंगे और फिर गुरु पूर्णिमा उत्सव मनाएंगे।  

विज्ञापन
Guru Purnima Utsav In Ujjain Jail, Krishna Guruji To Address Prisoners
कृष्णा गुरुजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा यानी कि गुरु पूर्णिमा पर धार्मिक नगरी उज्जैन में अनूठा आयोजन होगा। आध्यात्मिक गुरु कृष्णा मिश्रा उज्जैन की केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में 500 कैदियों के साथ गुरु पूर्णिमा मनाएंगे। कृष्णा गुरु जी पहले कैदियों को व्याख्यान देंगे। उसके बाद उत्सव मनाएंगे।

विज्ञापन


केंद्रीय भैरवगढ़ जेल में गुरु पूर्णिमा यानी 21 जुलाई को कृष्णा गुरुजी उज्जैन की भैरवगढ़ जेल में मनाने वाले हैं। इस दौरान कृष्णा मिश्रा जी 'आपका गुरु' विषय पर व्याख्यान देंगे। कलियुग में गुरु पूर्णिमा का महत्व भी समझाएंगे। कृष्णा गुरुजी त्योहारों को कुछ अलग तरह से मनाकर समाज को संदेश और दिशा देते रहे हैं। प्रत्येक वर्ष गुरु पूर्णिमा को मार्गदर्शन दिवस के रूप में ही मनाते है। कृष्णा गुरुजी ने बताया कि यह आयोजन 21 जुलाई रविवार को सुबह 11 बजे से केंद्रीय भैरवगढ़ जेल पर होगा।
विज्ञापन


जानिए कौन है कृष्णा गुरुजी
आध्यात्मिक गुरु कृष्णा मिश्रा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2023 पर भोपाल से दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन में योग किया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर कुलियों के साथ प्रस्तुत दी थी। उन्होंने मानवता का संदेश फैलाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में काम किया है। 2022 में उन्होंने सभी धर्मों और विश्व शांति की वकालत करने के लिए सिएटल में वैश्विक प्रार्थना सभा का आयोजन किया था। जिस तरह अलग-अलग त्योहार इंसानों को जोड़ते हैं, उसे कृष्णा गुरुजी अनोखे तरीके से सभी के करीब ले आते हैं। इन त्योहारों को युवाओं के लिए संदेश में बदल देते हैं। वे एक उपचारक के रूप में भी जाने जाते हैं। स्पर्श चिकित्सा और दिव्य ज्योतिष-उपचार का उपयोग भी करते हैं, जो ग्रहों के प्रभाव को कम करने के लिए स्व-उपचार की एक अनूठी अवधारणा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आध्यात्मिक कृष्णा गुरु

आध्यात्मिक कृष्णा गुरु

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed