फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Union Minister Khadse reached to visit Baba Mahakal first time after becoming a minister

Ujjain News: मंत्री बनने के बाद पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचीं केंद्रीय मंत्री खडसे, लगाया ध्यान

Thu, 24 Apr 2025 03:59 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Thu, 24 Apr 2025 03:59 PM IST
सार

रक्षा निखिल खडसे, केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री, उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं। उन्होंने पूजन-अर्चना कर ध्यान लगाया। मंत्री बनने के बाद यह उनकी पहली यात्रा थी।  

विज्ञापन
Union Minister Khadse reached to visit Baba Mahakal  first time after becoming a minister
केंद्रीय मंत्री खडसे ने महाकाल के दर्शन किए। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय युवा मामले एवं खेल राज्य मंत्री रक्षा निखिल खडसे ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुचकर श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए। पूजन पुजारी अर्पित शर्मा व पुरोहित नवनीत शर्मा ने करवाया। खडसे द्वारा सभामंडप में श्री वीरभद्र भगवान का भी पूजन किया गया। 

विज्ञापन


विज्ञापन


खडसे ने नंदी हॉल से बाबा महाकाल की पूजा अर्चना की, जिसके बाद ध्यान भी लगाया। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उपप्रशासक एसएन सोनी व अभिषेक शर्मा ने खडसे का स्वागत-सत्कार किया। इस दौरान उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, उज्जैन नगर पालिका निगम अध्यक्ष कलावती यादव, भाजपा नगर अध्यक्ष नरेश शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- भीषण गर्मी, सिर पर गठरी, भक्तों को भगवान नागचंद्रेश्वर ने दिया बल, 118KM लंबी पंचक्रोशी यात्रा की तस्वीरें

मंत्री बनने के बाद पहली बार दर्शन करने आईं
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद खडसे ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि वैसे तो मैं बाबा महाकाल के दर्शन करने प्रतिवर्ष मंदिर आती रहती हूं लेकिन इस बार में मंत्री बनने के बाद पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई हूं। बाबा महाकाल की ऐसी ही कृपा सभी पर बनी रहे ऐसी मैने बाबा महाकाल से कामना की है।

ये भी पढ़ें- मस्तक पर वैष्णव तिलक, गले में मोगरे की माला, फिर रमाई भस्म; एकादशी पर ऐसे सजे बाबा महाकाल

कोठाड़ी की सरपंच थीं अब बन गईं मंत्री
रक्षा निखिल खडसे (जन्म 13 मई 1987) महाराष्ट्र की भारतीय जनता पार्टी की राजनीतिज्ञ हैं। वे भारतीय संसद के निचले सदन में रावेर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं और भारत सरकार में राज्य मंत्री हैं। याद रहे कि खडसे कोठाडी गांव की सरपंच चुनी गईं। बाद में वे जलगांव जिला परिषद के लिए चुनी गईं। 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मनीष जैन को 3,18,608 वोटों के अंतर से हराया। उन्हें 6,05,452 वोट मिले जबकि जैन को 2,87,384 वोट मिले। 26 साल की उम्र में, वह हीना गावित के साथ 16वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र की सांसद बनीं। वह 2019 में रावेर लोकसभा के सांसद के रूप में दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुनी गईं। उन्हें आगामी 2024 के भारतीय आम चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी द्वारा तीसरी बार उम्मीदवार के रूप में नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed