{"_id":"674c64068109a114ae03cd5a","slug":"union-minister-and-bjp-national-president-nadda-visited-baba-mahakal-with-his-wife-ujjain-news-c-1-1-noi1228-2372422-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: जेपी नड्डा ने पत्नी के साथ किए महाकाल के दर्शन, लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीएम का किया शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: जेपी नड्डा ने पत्नी के साथ किए महाकाल के दर्शन, लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीएम का किया शुभारंभ
Sun, 01 Dec 2024 07:20 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 07:20 PM IST
सार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने उज्जैन में श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नी दर्शन और पूजन-अभिषेक किया। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनका स्वागत किया। नड्डा और मुख्यमंत्री ने वेद ऋचाओं के मध्य लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीएम मशीन का शुभारंभ किया।
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा ने सपत्नीक किए बाबा महाकाल के दर्शन
- फोटो : credit
विस्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने अपने उज्जैन प्रवास के दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर सपत्नी श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन और पूजन-अभिषेक किया। पूजन अभिषेक पं. राजेश पुजारी, राम पुजारी और आकाश पुजारी द्वारा सम्पन्न कराया गया। प्रशान्त पुजारी, ओम पुजारी व रमन त्रिवेदी, पुजारी प्रदीप गुरु भी पूजन में उपस्थित थे। दर्शन पूजन पश्चात केंद्रीय मंत्री नड्डा और मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नी नंदीमंडपम में ध्यान व पूजन किया। श्री महाकालेश्वर मंदिर की ओर से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने केंद्रीय मंत्री नड्डा को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा व प्रसाद भेटकर सम्मान किया। मंदिर समिति की ओर से कलेक्टर नीरज कुमार सिंह द्वारा मुख्यमंत्री डॉ. यादव एवं सांसद वीडी शर्मा को स्मृति चिन्ह, दुपट्टा व प्रसाद भेंटकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, राज्यसभा सांसद बालयोगी उमेशनाथ महाराज, सांसद वी.डी. शर्मा, सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, सतीश मालवीय, डॉ. चिंतामणि मालवीय,नगर निगम सभापति कलावती यादव, जनप्रतिनिधि विवेक जोशी, संभागायुक्त संजय गुप्ता, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ आदि मौजूद थे।
वेद ऋचाओं की गूंज के साथ किया लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीएम का शुभारंभ
वेद ऋचाओं की गूंज के मध्य मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने उज्जैन में ज्योतिर्लिंग श्री महाकालेश्वर मंदिर में लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीएम मशीन का शुभारंभ किया। लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीम के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रसाद सुविधापूर्वक प्राप्त होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा और सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन,जलाभिषेक उपरांत लड्डू प्रसाद वैंडिंग एटीएम मशीन का शुभारंभ किया। लड्डू प्रसाद वेंडिंग एटीम मशीन द्वारा क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करने के उपरांत प्रसाद के कूप से लड्डू का पैकेट मशीन से बाहर निकलेगा। मंदिर समिति ने कोयंबटूर की 5जी टेक्नोलॉजी कंपनी द्वारा यह ऑटोमेटिक मशीन ली गई है। इस मशीन के द्वारा 100 ग्राम, 200 ग्राम और 500 ग्राम लड्डू के पैकेट श्रद्धालु प्राप्त कर सकेंगे। यह हाईटेक सुविधा देश के किसी भी अन्य मंदिर में फिलहाल उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का मुख्यमंत्री ने किया स्वागत
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा आज विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन करने के लिए उज्जैन आए हैं जहां उनके उज्जैन पहुंचने पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने हेलीपैड पर आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की यूके और जर्मनी की सफल विदेश यात्रा के बाद स्वदेश लौटने के बाद प्रथम उज्जैन आगमन एवं केंद्रीय मंत्री नड्डा, सांसद वी डी शर्मा के आगमन पर जनप्रतिनिधियों,गणमान्य नागरिकों एवं पार्टी कार्यकतार्ओं ने पुष्पगुच्छ देकर आत्मीय स्वागत किया।