फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Uma Bharti Offers Prayers at Mahakal Temple in Ujjain, Lauds CM Mohan Yadav for Scrapping Land Pooling

उज्जैन: शराब कांड पर उमा भारती ने जनप्रतिनिधियों पर उठाए सवाल, कहा-विधायक-सांसद क्या कर रहे थे ?

Mon, 07 Sep 2026 04:44 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Mon, 07 Sep 2026 04:44 PM IST
सार

उमा भारती ने उज्जैन में महाकाल के दर्शन किए। इसके बाद उन्होंने सागर शराब कांड को लेकर जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि इनको अपनी जिम्मेदारी निभाना चाहिए। 

विज्ञापन
Uma Bharti Offers Prayers at Mahakal Temple in Ujjain, Lauds CM Mohan Yadav for Scrapping Land Pooling
उमा भारती ने किए बाबा महाकाल के दर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने सागर जिले में अवैध और जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में सांसदों, विधायकों और अन्य जनप्रतिनिधियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उज्जैन में भगवान महाकाल के दर्शन-पूजन के लिए पहुंचीं उमा भारती ने कहा कि जनप्रतिनिधियों को अपने धर्म और कर्तव्य का पूरी निष्ठा से पालन करना चाहिए।

विज्ञापन


क्या जिम्मेदार लोगों को अवैध शराब की जानकारी नहीं थी?
उमा भारती ने सागर शराब कांड का उल्लेख करते हुए सवाल किया कि जब क्षेत्र में अवैध शराब बिक रही थी, तब स्थानीय सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष, सरपंच और पार्षद क्या कर रहे थे। उन्होंने पूछा कि क्या इन जनप्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री की जानकारी नहीं थी। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की भी सराहना की। उमा भारती ने कहा कि शराबबंदी को लेकर मुख्यमंत्री अच्छा काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


अमानवीय टिप्पणी से बहुत दुख हुआ
जेन-जी के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए उमा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री को कई लोगों ने गालियां दीं, लेकिन उन्होंने सभी को माफ कर दिया। उन्होंने बिना नाम लिए एक कवि की तीखी आलोचना की। उमा भारती ने कहा कि उस व्यक्ति ने प्रदर्शनकारियों को कॉकरोच बताते हुए कहा था कि ये एक हिट से छिटक जाएंगे और चप्पल से मर जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस तरह की अमानवीय टिप्पणी से उन्हें बहुत दुख हुआ और वे उस व्यक्ति का नाम भी नहीं लेना चाहतीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: जहरीली शराब कांड में यूपी कनेक्शन पर बवाल: आमने-सामने आईं एमपी और यूपी पुलिस; ललितपुर ASP बोले- गलत जानकारी है

महाकाल मंदिर की घटना से सीख लेने की जरूरत
पूर्व मुख्यमंत्री ने 17 अगस्त को नागपंचमी के दौरान महाकाल मंदिर में अत्यधिक भीड़ के कारण हुई अफरातफरी की घटना पर भी दुख जताया। उन्होंने कहा कि यह बेहद दुखद घटना थी। श्रद्धालुओं को भी समझना होगा कि कुछ भगवानों की पूजा घर में भी की जा सकती है।

उमा भारती ने कहा कि प्रशासन और पुलिस की भी अपनी सीमाएं होती हैं, जो कई बार श्रद्धालुओं की आस्था के आगे टूट जाती हैं। उन्होंने अधिकारियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि उस समय किए गए अनुमान गलत साबित हुए और यह भविष्य के लिए बड़ा सबक है।

उन्होंने अधिकारियों को सलाह दी कि सीढ़ियों और मंदिर परिसर की क्षमता का सही आकलन किया जाए। साथ ही, भीड़ के बीच एक पंक्ति खाली रखने की व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed