फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain will sparkle with light - construction of four modern power grids along Simhastha

Ujjain News: रोशनी से जगमगा उठेगा उज्जैन, सिंहस्थ को लेकर चार आधुनिक बिजली ग्रिड का निर्माण

Fri, 08 Nov 2024 11:25 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 08 Nov 2024 11:25 AM IST
सार

सिंहस्थ को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में विद्युत वितरण कंपनी ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर स्थाई प्रकृति के 62 करोड़ रुपये के कार्यों की तैयारी प्रारंभ हो गई है।

विज्ञापन
Ujjain will sparkle with light - construction of four modern power grids along Simhastha
रोशनी से जगमगा उठेगा उज्जैन - सिंहस्थ को लेकर चार आधुनिक बिजली ग्रिड का निर्माण

विस्तार

2028 में मध्य प्रदेश के उज्जैन में सिंहस्थ मेला आयोजित होना है, जिसकी तैयारियां अभी से शुरू हो गई हैं। इसी कड़ी में पश्चिम विद्युत वितरण कंपनी द्वारा उज्जैन शहर और उसके आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति में आ रही समस्याओं को दूर किया जा रहा है। साथ ही अन्य जरूरी कार्य भी किए जा रहे हैं। इसको लेकर विद्युत वितरण कंपनी ने योजना बना ली है और उस पर काम भी शुरू हो गया है।

विज्ञापन


सिंहस्थ को लेकर विभिन्न विभागों द्वारा तैयारियां की जा रही हैं। इसी कड़ी में विद्युत वितरण कंपनी ने भी मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर सिंहस्थ 2028 की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर स्थाई प्रकृति के 62 करोड़ रुपये के कार्यों की तैयारी प्रारंभ हो गई है। मध्य प्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी, इंदौर की प्रबंध निदेशक रजनी सिंह ने बताया कि करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से उज्जैन और आसपास के इलाकों में 33/11 केवी के चार अत्याधुनिक बिजली ग्रिड बनाए जाएंगे। ये ग्रिड नानाखेड़ा इंदौर रोड स्टेडियम के पास, चारधाम मंदिर महाकाल लोक के पास, सदावल उज्जरखेड़ा हनुमान मंदिर के पास और वाल्मीकि धाम क्षेत्र में बनेंगे।
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक ने बताया कि इसी तरह 18.36 करोड़ रुपये की लागत से 11 केवी लाइन और इंटर कनेक्शन के लिए 80 किमी की नई लाइनें बिछाई जाएंगी। 4.50 करोड़ रुपये की लागत से 33 केवी लाइन और इंटर कनेक्शन के लिए 10 किमी की लाइन बिछाने का कार्य किया जाएगा। इसके अलावा, सिंहस्थ की तैयारी के लिए मंजूर बजट से ओंकारेश्वर में भूमिगत केबल लगाने का कार्य होगा, जिस पर 10 करोड़ रुपये से अधिक की राशि खर्च की जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंध निदेशक रजनी सिंह ने बताया कि उपरोक्त कार्य समय पर पूरा करने के लिए अधिकारियों को विभिन्न निर्देश भी दिए गए हैं। फिलहाल, जिस तरह से 2028 के सिंहस्थ को लेकर मुख्यमंत्री विभिन्न विभागों को निर्देश दे रहे हैं, विभाग भी उनके आदेशों का पालन करते हुए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed