फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: When the mother reached to wake up, the only son was found hanging

Ujjain: मां जगाने पहुंची तो इकलौता बेटा फांसी पर लटका मिला, आत्महत्या के कारणों की नहीं लगी जानकारी

Fri, 10 Mar 2023 10:36 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 10 Mar 2023 10:36 AM IST
सार

उज्जैन में एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार जब मां जगाने पहुंची तो इकलौता पुत्र फंदे पर लटका मिला। 

विज्ञापन
Ujjain: When the mother reached to wake up, the only son was found hanging
मृत्यु - फोटो : istock

विस्तार

उज्जैन के सुदर्शन नगर नीलगंगा क्षेत्र में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते गुरुवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार जब मां जगाने पहुंची तो इकलौता पुत्र फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया व जांच शुरू की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिव्यांश पिता सुधीर चावड़ा (25) निवासी सुदर्शन नगर थाना नीलगंगा दवा बाजार में काम करता था। सुबह उसकी मां अनुराधा चावड़ा बेटे को जगाने दूसरी मंजिल स्थित कमरे में पहुंची तो देखा बेटा फांसी पर लटका था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। दिव्यांश के मामा कमल ने बताया कि उसके पिता नहीं हैं, मां व बहन हैं। वह दवा बाजार में काम करता था। किन कारणों के चलते उसने आत्महत्या की इसकी जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed