{"_id":"6ad63bb1a172e9f0f206a632","slug":"ganga-jamuni-tehzeeb-in-ujjain-muslim-leader-to-serve-food-to-seers-in-ujjain-ayodhya-yatra-ujjain-news-c-1-1-noi1228-4852280-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा-जमुनी तहजीब: सत्य सनातन यात्रा में साधु-संतों और कन्या भोज की जिम्मेदारी मुस्लिम नेता शरीफ पटेल को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा-जमुनी तहजीब: सत्य सनातन यात्रा में साधु-संतों और कन्या भोज की जिम्मेदारी मुस्लिम नेता शरीफ पटेल को सौंपी
Mon, 19 Oct 2026 11:00 PM IST
उज्जैन ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: उज्जैन ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:00 PM IST
सार
उज्जैन से अयोध्या तक निकलने वाली सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में कांग्रेस नेता शरीफ पटेल साधु-संतों और श्रद्धालुओं के भोजन की व्यवस्था संभालेंगे। दिग्विजय सिंह के नेतृत्व में 20 अक्टूबर को विजयादशमी पर शुरू होने वाली यात्रा में कन्या भोज भी आयोजित होगा। यह पहल धार्मिक सद्भाव और सामाजिक समरसता का संदेश देती है।
विज्ञापन
आयोजन की बागडोर संभाले मुस्लिम नेता शरीफ पटेल और प्रसादी निर्माण की चल रही तैयारी
विस्तार
मजहब, जाति और संप्रदाय की दीवारों को लांघकर देश में एक बार फिर गंगा-जमुनी तहजीब की एक बेहद खूबसूरत और प्रेरणादायी तस्वीर सामने आई है। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से अयोध्या तक निकलने वाली सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा में भगवान श्री राम के भक्तों और साधु-संतों के भोजन की पूरी जिम्मेदारी एक मुस्लिम नेता शरीफ पटेल को सौंपी गई है। इस जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, श्रद्धा और गर्मजोशी के साथ निभा रहे हैं।
विज्ञापन
सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा का आरंभ कल 20 अक्टूबर 2026 (विजयादशमी) पर होगा। यह यात्रा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की अगुवाई में बाबा महाकाल की नगरी, उज्जैन से प्रारम्भ होकर भगवान श्री राम की पावन नगरी, अयोध्या उत्तर प्रदेश पहुंचेगी। इस यात्रा के दौरान देश के कोने-कोने से पधारने वाले साधु-संत और श्रद्धालुगण प्रसादी ग्रहण करेंगे। इसके साथ ही यात्रा मार्ग में कन्या भोज का भी भव्य आयोजन रखा गया है। इन सभी आयोजनों की भोजन व्यवस्था की कमान सांवेर के कांग्रेस नेता शरीफ पटेल संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: द. कोरिया से आए फोन ने खोला बेटी की मौत का राज, कुछ साल पहले दो बहनों ने भी दी थी इसी घर में जान
विज्ञापन
शरीफ पटेल के लिए यह कोई नया अनुभव नहीं है। वे इससे पहले भी कावड़ यात्रा के दौरान भंडारों और अन्य धार्मिक-सामाजिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाते रहे हैं। उनकी यह निष्पक्ष सेवा और समर्पण इस बात का प्रमाण है कि इंसानियत और आपसी भाईचारा किसी भी धर्म की सीमाओं से बहुत ऊपर होता है। याद रहे कि आज के समय में जब अक्सर दूरियां बढ़ाने वाली खबरें सामने आती हैं, वहीं उज्जैन से शुरू हुई यह पदयात्रा और शरीफ पटेल द्वारा निभाई जा रही यह जिम्मेदारी देश को अखंडता, प्रेम और सामाजिक समरसता का एक बेहतरीन संदेश दे रही है। यह इस बात की तस्दीक करता है कि हमारे देश की असली ताकत इसकी साझी संस्कृति और आपसी भाईचारा है।

प्रसादी निर्माण की चल रही तैयारी

प्रसादी निर्माण की चल रही तैयारी

मुस्लिम नेता शरीफ पटेल
