फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   ujjain When husband married again wife filed case mother-in-law and father-in-law beat daughter-in-law

गजब है भाई: पति ने दूसरी शादी की तो पत्नी ने केस दर्ज करवा दिया, आहत सास-ससुर ने बहू को जमकर पीटा

Thu, 23 May 2024 05:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 23 May 2024 05:32 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में एक महिला ने अपने सास-ससुर और पति पर केस दर्ज करवाया है। इससे नाराज होकर सास-ससुर ने महिला के साथ जमकर मारपीट की। बताया जा रहा है कि महिला के पति ने दूसरी शादी भी कर ली है।

विज्ञापन
ujjain When husband married again wife filed case mother-in-law and father-in-law beat daughter-in-law
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में बेटे पर भरण-पोषण का केस लगाने से नाराज माता-पिता ने अपनी बहू के साथ मारपीट की, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को जो भी देख रहा है, वह इसे देखने के साथ ही इस पर तरह-तरह की टिप्पणी कर रहा है। लेकिन जब इस मामले की पूरी जानकारी निकाली गई तो पता चला कि जिस महिला के साथ मारपीट की जा रही है, उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है और पति और सास ससुर सिर्फ यही चाहते हैं कि बहू उन्हें छोड़कर चली जाए।

विज्ञापन


पूरे मामले की जानकारी देते हुए नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि तनिष्का राजपूत की शादी साल 2014 में महाशक्ति नगर में रहने वाले राजेश लोधी के साथ हुई थी, जो की खरगोन की एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर पदस्थ है। साल 2020 तक तो सब कुछ ठीक चलता रहा, तनिष्का अपने सास-ससुर के साथ महाशक्ति नगर स्थित मकान में खुशहाली से रह रही थी। लेकिन उसे साल 2021 में पता चला कि उसके पति राजेश ने किसी अन्य महिला से दूसरी शादी कर ली है। यह जानकारी लगने के बाद पति-पत्नी के बीच काफी विवाद हुए और तनिष्का कुछ समय के लिए घर छोड़कर अपने मायके भी चली गई। लेकिन तनिष्का के ससुर मोजीलाल स्टांप पर लिखा-पढ़ी करने के बाद अपनी बहू और सात वर्षीय पोते को फिर घर ले आए।
विज्ञापन


तनिष्का के उज्जैन आने के बाद भी उसकी परेशानी खत्म नहीं हुई। उसके उज्जैन आते ही पति राजेश ने उस पर तलाक का केस लगा दिया। तनिष्का को जब अपना भविष्य खतरे में लगा तो उसने न्यायालय में इस मामले को लेकर भरण-पोषण का केस लगाया था। बस इसके बाद से ही पति राजेश, सास कुसुम और ससुर मोजीलाल बस यही चाहते थे कि जो भी हो तनिष्का को इस घर से भागना है। 15 मई 2024 को भी खाने पीने का सामान देने की बात को लेकर तनिष्का के साथ उसकी सास ने मारपीट की थी, जिसका वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तनिष्का ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने मेरी शिकायत पर सास ससुर के खिलाफ प्रकरण तो दर्ज कर लिया है। लेकिन उन्होंने भी मेरे खिलाफ एक झूठा प्रकरण दर्ज करवाया है। तनिष्का का कहना है कि मेरे मायके में कोई नहीं है। ससुराल के लोग मुझे जान से मारने की धमकी देते हैं और यह भी कहते हैं कि तुम्हें किसी भी उल्टे सीधे केस में फंसा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed