फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain: Sangh chief Mohan Bhagwat can come to Ujjain today, will stay in Ujjain for three days

Ujjain: आज उज्जैन आ सकते हैं संघ प्रमुख मोहन भागवत, तीन दिन उज्जैन में रहेंगे, संघ के विस्तार पर करेंगे चर्चा

Mon, 05 Feb 2024 06:58 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 05 Feb 2024 06:58 PM IST
सार

डॉ. मोहन भागवत 6 फरवरी 2024 को चिंतामन रोड स्थित विक्रमदित्य भवन में केंद्रीय कार्यकारणी के साथ अलग-अलग सत्र की बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 6 से 8 फरवरी तक उज्जैन में रहेंगे। 

विज्ञापन
Ujjain: Sangh chief Mohan Bhagwat can come to Ujjain today, will stay in Ujjain for three days
आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत - फोटो : amar ujala

विस्तार

आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत सम्भवतः सोमवार रात को उज्जैन पहुंचेंगे। वे 6 फरवरी 2024 को चिंतामन रोड स्थित विक्रमदित्य भवन में केंद्रीय कार्यकारणी के साथ अलग-अलग सत्र की बैठक में शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत 6 से 8 फरवरी तक उज्जैन में रहेंगे। यहां से वे मध्यभारत प्रांत के प्रचारकों की बैठक में शामिल होंगे। शाखाओं का विस्तार, संघ का समाज के विभिन्न क्षेत्रों में विस्तार जैसे विषय पर संघ प्रमुख प्रचारकों का मार्गदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


उज्जैन विभाग में अखिल भारतीय अधिकारी प्रवास के निमित्त विभाग के महाविद्यालयीन विद्यार्थी स्वयंसेवकों का प्रकट कार्यक्रम मंगलवार सायं 4 बजे उत्कृष्ट विद्यालय के सामने स्थित शास्त्रीनगर खेल मैदान पर आयोजित होगा। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राम दत्त चक्रधर, सहसरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहेगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नितिन राणे, कुलपति, अवंतिका विश्वविद्यालय, उज्जैन करेंगे। प्रकट कार्यक्रम में उज्जैन विभाग के 600 विद्यार्थी भाग ले रहे हैं। जो शारीरिक प्रदान कार्यक्रम, योग, आसन और सामुहिक समता का प्रदर्शन करेंगे। इसके पश्चात गीत होगा। बताया जा रहा है कि लोकसभा चुनाव से ठीक पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत लगभग एक सप्ताह के प्रवास पर मध्यप्रदेश आ रहे हैं। इस दौरान वे उज्जैन में 6 से 8 फरवरी तक छोटी टोली की बैठक लेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed