Ujjain: राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा पहुंचे महाकाल के दरबार, पत्नी संग किए बाबा के दर्शन
सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्निक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन-पूजन किए। पूजन पुजारी राजेश शर्मा व पुजारी आकश शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया।
विस्तार
जानकारी के अनुसार सोमवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सपत्निक श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन-पूजन किए। पूजन पुजारी राजेश शर्मा व पुजारी आकश शर्मा द्वारा सम्पन्न करवाया गया।
उज्जैन नगर पालिक निगम अध्यक्ष कलावती यादव, श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रशासक गणेश कुमार धाकड़ द्वारा द्वारा मुख्यमंत्री शर्मा का स्वागत व सम्मान किया गया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री महिला एवं बाल विकास सावित्री ठाकुर, उज्जैन के प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय डॉ. मोहन यादव की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा यादव आदि भी साथ मे उपस्थित रहे।
केंद्रीय मंत्री जाधव ने की भस्म आरती
