{"_id":"6415e96ed356e1af61051155","slug":"ujjain-police-will-end-the-terror-of-goons-and-miscreants-bulldozers-run-at-the-houses-of-five-miscreants-2023-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: गुंडे-बदमाशों की दहशत खत्म करेगी उज्जैन पुलिस, पांच बदमाशों के घरों पर चले बुलडोजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: गुंडे-बदमाशों की दहशत खत्म करेगी उज्जैन पुलिस, पांच बदमाशों के घरों पर चले बुलडोजर
Sat, 18 Mar 2023 10:10 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Sat, 18 Mar 2023 10:10 PM IST
सार
उज्जैन में गुंडे-बदमाशों की दहशत खत्म करने के लिए उज्जैन पुलिस ने बुलडोजर का सहारा लिया है। शनिवार को पांच बदमाशों के घरों के अवैध हिस्से तोड़ने के लिए बुलडोजर चलाया है।
विज्ञापन
उज्जैन में चला बुलडोजर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन में गुंडे-बदमाशों की दहशत खत्म करने पुलिस अभियान चला रही है। इसके तहत प्रतिदिन बदमाशों के अवैध अतिक्रमण पर जेसीबी चलाई जा रही है। जीवाजीगंज थाना क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करने के बाद शनिवार को भी एसपी के निर्देश पर कार्यवाही जारी रही। पांच बदमाशों के अवैध अतिक्रमण पर जेसीबी चली।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन में एएसपी (शहर) अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में पुलिस बल, नगर निगम एवं राजस्व विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शहर में अवैध गतिविधियां जैसे शराब परिवहन/ निर्माण, जुआ सट्टा, गंभीर अपराध करने वाले व शहर में दहशत फैलाने वाले गुंडे/बदमाशों/आरोपियों के विरुद्ध अभियान चला रहा है। इसके लिए नगर पुलिस अधीक्षक (अनुभाग कोतवाली) ओपी मिश्रा, नगर पुलिस अधीक्षक (अनुभाग जीवाजीगंज) अनिल मौर्य, नगर पुलिस अधीक्षक (अनुभाग माधव नगर) सचिन परते के मार्गदर्शन में थाना माधव नगर प्रभारी मनीष लोधा, थाना प्रभारी इंचार्ज महाकाल जयंत डामोर की टीम ने थाना महाकाल, माधव नगर क्षेत्र मे रहने वाले पांच गुंडे/बदमाशो के अवैध अतिक्रमण को हटाया। इस कार्रवाई में 17.17 लाख रुपये के अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया।
विज्ञापन
इन पर की गई कार्यवाही
- गणेश और कार्तिक कहार दोनों भाई है जिन पर क्रमशः सात और आठ अपराध दर्ज हैं। आरोपी के जयसिंहपूरा अखंड महाकाल कॉलोनी के निवास के अवैध अतिक्रमण को तोड़ने की कार्यवाही की गई।
विज्ञापन
- बेगमबाग क्षेत्र स्थित गरीब नवाज कॉलोनी में शोएब के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। शोएब पर सात अपराध दर्ज हैं।
- लक्ष्मीनगर कॉलोनी में रहने वाले नरेंद्र उर्फ पिंटू लालावत का अवैध निर्माण ढहाया गया। उस पर 17 अपराध दर्ज हैं।
- वाल्मीकि नगर में रहने वाले नीलेश उर्फ नीलू के भी अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया। उस पर सात अपराध दर्ज हैं।
