{"_id":"64146da3b3b1c826e10a02c1","slug":"ujjain-police-administration-s-jcb-on-the-encroachment-of-miscreants-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain: बदमाशों के अतिक्रमण पर चला पुलिस-प्रशासन का हथौड़ा, 37 लाख का संपत्ति से अवैध कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain: बदमाशों के अतिक्रमण पर चला पुलिस-प्रशासन का हथौड़ा, 37 लाख का संपत्ति से अवैध कब्जा हटवाया
Fri, 17 Mar 2023 07:10 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 17 Mar 2023 07:10 PM IST
सार
उज्जैन जिले के थाना जीवाजीगंज क्षेत्र के चार शातिर बदमाशों के 37 लाख के अवैध अतिक्रमण पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई हुई, जिसमें इन मकानों को जेसीबी से तोड़ दिया गया।
विज्ञापन
उज्जैन में अपराध में लिप्त बदमाशों के घर तोड़े गए।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन जिले के थाना जीवाजीगंज क्षेत्र के चार शातिर बदमाशों के 37 लाख के अवैध अतिक्रमण पर शुक्रवार को पुलिस प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त कार्रवाई हुई, जिसमें इन मकानों को जेसीबी से तोड़ दिया गया।
पुलिस अधीक्षक उज्जैन सत्येन्द्र कुमार शुक्ल के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) अभिषेक आनंद के मार्गदर्शन में पुलिस बल, नगर निगम एवं राजस्व विभाग की टीम ने कार्रवाई की है। शहर में अवैध गतिविधियां संचालित कर शराब शासन/प्रशासन के आदेशों का उल्लघंन कर गंभीर अपराध करने वाले थाना जीवाजीगंज क्षेत्र में रहने वाले टोनी उर्फ महादेव पिता आनंद खत्री निवासी जूना सोमवारिया, अभिषेक उर्फ मारू पिता हरि मारू निवासी रविदास धर्मशाला के सामने गणेश चौक जीवाजीगंज, वसीम पिता अब्दुल वहीद निवासी कमरी मार्ग रोजा कंपाउंड के सामने चितेरा बाखल व फैजान पिता अब्दुल वहीद निवासी कमरी मार्ग रोजा कंपाउंड के सामने चितेरा बाखल के अवैध अतिक्रमण को तोड़ा गया है। जिनके विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उज्जैन पुलिस, राजस्व विभाग एवं नगर निगम टीम उज्जैन द्वारा समन्वय स्थापित कर बड़ी कार्रवाई करते हुए ध्वस्त किया गया एवं अवैध कब्जे को मुक्त कराया गया।
यह है आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड

- टोनी के विरुद्ध थाना जीवाजीगंज में हत्या का प्रयास, मारपीट गाली-गलौच, गृह अतिचार, गृह भेदन जेसी धाराओं में कुल 13 अपराध पंजीबद्ध है।
- फैजान के विरुद्ध पूर्व में थाना जीवाजीगंज, खाराकुआ, नरवर पर चोरी, गृह अतिचार, गृह भेदन,अपहरण जैसी धाराओं में कुल 6 अपराध पंजीबद्ध है।
- अभिषेक के विरुद्ध पूर्व में थाना जीवाजीगंज पर मारपीट,गाली गलौज, गृह अतिचार, लूट, आर्म्स एक्ट जैसी धाराओं में कुल 5 प्रकरण पंजीबद्ध है।
- वसीम के विरुद्ध पूर्व में थाना जीवाजीगंज पर गाली गलौच, गृह अतिचार, गृह भेदन जैसी धाराओं में कुल 4 प्रकरण पंजीबद्ध है।