फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain: Gandhian protest against cutting of green trees on Kothi Road

Ujjain: कोठी रोड के हरे पेड़ काटने के खिलाफ गांधीवादी तरीके से प्रदर्शन, पूछा- क्या वृक्ष काटकर ही विकास संभव?

Fri, 03 May 2024 08:36 PM IST
उज्जैन ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 03 May 2024 08:36 PM IST
सार

कोठी रोड तक सड़क चौड़ीकरण के नाम पर वर्षों पुराने हरे वृक्षों को काटे जाने की तैयारी है। शुक्रवार को इसका विरोध प्रात:कालीन भ्रमण करने वालों ने गांधीवादी तरीके से किया।

विज्ञापन
Ujjain: Gandhian protest against cutting of green trees on Kothi Road
कोठी रोड़ के हरे भरे पेड़ काटने के खिलाफ गाँधीवादी तरीके से प्रर्दशन

विस्तार

उज्जैन के कोठी रोड़ पर पेड़ काटने का काम शासन प्रारंभ करने जा रहा है, जिसे लेकर यहां मॉर्निंग वॉक करने आने वालों में खासा आक्रोश है। इसके विरोध में हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया गया। मॉर्निंग वॉक करने आने वालों ने कहा शहर में एकमात्र हरा भरा स्थान है जहां सुबह ऑक्सीजन लेने और शुद्ध हवा में घूमने लोग आते हैं, उस पर भी प्रशासन की टेढ़ी नजर है।
विज्ञापन


पिछले 25 वर्षों से मॉर्निंग वॉक पर आने वाले लोगो ने बताया कि कालिदास अकादमी से कोठी रोड तक सड़क चौड़ीकरण के नाम पर वर्षों पुराने हरे वृक्षों को काटे जाने की तैयारी है। शुक्रवार को इसका विरोध प्रात:कालीन भ्रमण करने वालों ने गांधीवादी तरीके से किया। सुबह 7 बजे से कालिदास अकादमी से कोठी पैलेस तक वृक्ष बचाओ आंदोलन की तख्तियां लेकर खड़े रहे।
विज्ञापन


अजीतसिंह ने कहा आने वाले सिंहस्थ को देखते हुए शहर की रोड का चौड़ीकरण बहुत जरूरी है उसके लिए अन्य रास्ते और नए रास्ते निकाले जा सकते हैं, किंतु उज्जैन शहर की आन बान शान कोठी रोड वृक्षों के कारण जो कई पीढ़ियों से आकर्षण का केंद्र है। बाहर से आए अतिथियों को उज्जैन के नागरिक एक बार कोठी रोड पर घुमाने ले जाते हैं और शान से कहते है देखी ऐसी खूबसूरत सड़क और पार्क, अब विकास के नाम पर उसकी बलि देने को तैयार है प्रशासन। उज्जैन की अधिकांश सामाजिक गतिविधियों का केंद्र रहती है, हमारी कोठी रोड। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं कुछ दिन पहले इसी कोठी रोड़ पर राहगीरी का आनंद उठाया था। क्या इन प्राणदाती वृक्षों को काटकर ही विकास संभव है...? प्रशासन से अनुरोध है कि अन्य जगह से रास्ता बनाएं, क्योंकि यदि इसी तरह पेड़ों की कटाई होती रही तो उज्जैन की हालत भी दिल्ली जैसी होने में देर नहीं लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ कटेगा, पानी घटेगा, पेड़ बूढ़ा ही सही आंगन में लगा रहने दो, फल न सही
कोठी रोड़ पर हाथों में लोग तख्तियां लिए खड़े थे, जिनमें लिखा था पेड़ कटेगा, पानी घटेगा, पेड़ बूढ़ा ही सही आंगन में लगा रहने दो, फल न सही छांव तो देगा। लोगों ने जब कोठी रोड पर कटे हुए पेड़ पेड़ देखे तो उन कटे हुए पेड़ों में अपने शहर का और देश का भविष्य दिखाई दिया। सभी ने शासन प्रशासन से अनुरोध किया कि शहर की इस एकमात्र प्रकृति की गोद को उजड़ने से बचाया जाए।

कोठी रोड़ के हरे भरे पेड़ काटने के खिलाफ गाँधीवादी तरीके से प्रर्दशन

कोठी रोड़ के हरे भरे पेड़ काटने के खिलाफ गाँधीवादी तरीके से प्रर्दशन

 

कोठी रोड़ के हरे भरे पेड़ काटने के खिलाफ गाँधीवादी तरीके से प्रर्दशन

कोठी रोड़ के हरे भरे पेड़ काटने के खिलाफ गाँधीवादी तरीके से प्रर्दशन

 

कोठी रोड़ के हरे भरे पेड़ काटने के खिलाफ गाँधीवादी तरीके से प्रर्दशन

कोठी रोड़ के हरे भरे पेड़ काटने के खिलाफ गाँधीवादी तरीके से प्रर्दशन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed