फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News Not only lotus and hand this time elephant torch cot and mike will be seen in EVM

Ujjain News: कमल और हाथ ही नहीं, इस बार ईवीएम में दिखेंगे हाथी, टार्च, चारपाई और माइक

Wed, 01 May 2024 05:52 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Wed, 01 May 2024 05:52 PM IST
सार

कमल और हाथ ही नहीं, बल्कि इस बार ईवीएम में हाथी, टार्च, चारपाई और माइक भी दिखेंगे। सभी अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया गया है।

विज्ञापन
Ujjain News Not only lotus and hand this time elephant torch cot and mike will be seen in EVM
कमल और हाथ ही नहीं इस बार ईवीएम में दिखेंगे हाथी, टार्च, चारपाई और माइक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के निर्वाचन के लिए 29 अप्रैल नाम वापसी की अंतिम तिथि थी। नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वाले किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम वापसी के लिए आवेदन नहीं दिया गया, जिससे सभी नौ अभ्यर्थी जिनके नाम निर्देशन पत्र विधिमान्य पाए जाने पर स्वीकृत किए गए थे। वे सभी निर्वाचन लड़ेंगे।

विज्ञापन


इन सभी अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्हों का आवंटन किया गया है। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह से बताया कि नाम वापसी की अंतिम तिथि पर किसी भी अभ्यर्थी द्वारा नाम वापिस नहीं लिया गया। इस तरह अब चुनाव मैदान में भारतीय जनता पार्टी के अभ्यर्थी अनिल फिरोजिया चुनाव चिन्ह कमल, बसपा के एडवोकेट प्रकाश चौहान को हाथी, इंडियन नेशनल कांग्रेस के महेश परमार को हाथ का पंजा, भीम सेना के डॉ. हेमंत परमार को ऑटो रिक्शा, निर्दलीय अनिल को अलमारी, निर्दलीय ईश्वरलाल वर्शी को बैटरी टार्च, निर्दलीय गंगा मालवीय को चारपाई, निर्दलीय महेश परमार को माइक एवं निर्दलीय सुरेश बागरी को चुनाव चिन्ह टेलीविजन आवंटित किया गया है। उज्जैन-आलोट संसदीय क्षेत्र के लिए 13 मई को प्रात: 7 से शाम 6 बजे तक मतदान होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed