{"_id":"661ce7edd2573979230e665c","slug":"ujjain-news-ujjain-news-c-1-1-noi1228-1599398-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: चौकीदार को बांधकर कमरे में पटका, गोदाम से ले गए सात बोरी चावल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: चौकीदार को बांधकर कमरे में पटका, गोदाम से ले गए सात बोरी चावल
सार
अज्ञात बदमाशों ने गोदाम के चौकीदार को बांधकर कमरे में बंद किया। फिर वहां से सात बोरी चावल अपने साथ लेकर भाग गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
उज्जैन के गोदाम में अज्ञात बदमाशों ने चौकीदार को बांधा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उज्जैन जिले के ग्राम इसाकपुर में हरि वेयर हाउस पर रविवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। पहले तो उन्होंने ड्यूटी कर रहे चौकीदार को बांधा। फिर उसे एक कमरे में बंद कर सात बोरी चावल ले उड़े।
विज्ञापन
मामला इसाकपुर के हरि वेयर हाउस का है। यहां बद्रीलाल सिन्दल, निवासी ग्राम बोरमुण्डला, चौकीदारी करता है। रविवार रात बद्रीलाल वेयरहाऊस पर ड्यूटी पर था। इस दौरान देर रात चार अज्ञात बदमाश वेयर हाउस में घुसे। ताला तोड़कर अंदर रखी चावल की सात बोरियां लूटकर ले जाने लगे। चौकीदार बद्रीलाल ने शोर मचाया तो उन्होंने बद्रीलाल को बुरी तरह से पीटा। हाथ-पैर बांधकर उसे कमरे में पटककर भाग निकले। इस दौरान वहां पर समीप के वेयर हाउस का कर्मचारी सूरज निवासी कटनी आया तो आरोपियों ने उसे भी पीटा और बोरियां लेकर भाग निकले। बाद में सूरज ने बद्रीलाल को बंधन से मुक्त कराया और घटिया थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने लूट का मामला दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज देखकर वारदात करने वालों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
