{"_id":"683837c58b0075a11d024946","slug":"ujjain-news-tv-actors-suraj-and-megha-reached-the-shelter-of-baba-mahakal-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीवी कलाकार सूरज और मेघा, बोले- दर्शन करना अद्भुत अनुभव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे टीवी कलाकार सूरज और मेघा, बोले- दर्शन करना अद्भुत अनुभव
Thu, 29 May 2025 04:05 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 29 May 2025 04:05 PM IST
सार
टीवी कलाकार सूरज प्रताप सिंह और अभिनेत्री मेघा रे उज्जैन पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन कर आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का अनुभव किया। महाकाल मंदिर और रामघाट को दिव्य अनुभव बताते हुए दोनों ने आस्था व्यक्त की।
विज्ञापन
बाबा के दर्शन के बाद महाकाल लोक के दर्शन करने पहुंचे टीवी कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में टीवी कलाकार सूरज प्रताप सिंह और अभिनेत्री मेघा रे अपने एक नए शो की सफलता को लेकर धार्मिक नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा महाकाल के दर्शन करने के साथ ही शो की सफलता की कामना की। इस दौरान उन्होंने नंदी हॉल से बाबा महाकाल के दर्शन किए और उसके बाद शहर के धार्मिक स्थल पर भी पहुंचे।
ये भी पढ़ें- सूर्य, चंद्र और त्रिपुंड लगाकर भस्म आरती में सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दर्शन
बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद टीवी कलाकार सूरज प्रताप सिंह ने बताया कि मैं भगवान महाकाल का बड़ा भक्त हूं। मैं हमेशा से महाकाल का भक्त रहा हूं, इसलिए उज्जैन आना मेरे लिए बेहद खास है। महाकाल मंदिर में जो शांति और ऊर्जा है, उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं दिव्य प्रेम: प्यार और रहस्य की कहानी शो की सफलता के लिए उज्जैन आया हूं। उज्जैन की लड़की के किरदार के ईर्द-गिर्द इस शो की कहानी घूमती है। बाबा महाकाल के दर्शन मिलना अपने आपमें एक बड़ा वरदान है। महाकाल दर्शन के साथ-साथ रामघाट जाना भी एक बहुत खूबसूरत अनुभव था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- भस्म आरती में भांग से सजे बाबा महाकाल, हजारों भक्तों ने किए दर्शन, आज आया यह दान
महाकाल में अनोखी ऊर्जा महसूस हुई - मेघा
बाबा महाकाल के दर्शन करते हुए अभिनेत्री मेघा रे ने कहा कि महाकाल जैसे अद्भुत और शक्तिशाली मंदिर पहुंच पाना इतना आसान नहीं होता, लेकिन मुझे पहली बार यहां आने का मौका मिला। वहां जाकर एक अलग ही ऊर्जा महसूस हुई, जैसे महाकाल से कोई खास जुड़ाव हो। मंदिर बहुत ही सुंदर है और भीड़ होने के बावजूद वहां एक अनोखा सुकून था। वहां के लोग इतने ज्यादा विनम्र है कि वो जगह मुझे घर जैसी लगी।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन