फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: The statues of Saptarishi reached Mahakal Lok, now waiting for the inauguration

Ujjain: महाकाल लोक पहुंची सप्तऋषि की प्रतिमाएं, अब उद्घाटन का इंतजार, तेज आंधी तूफान से हो गई थीं खंडित

Wed, 16 Aug 2023 09:17 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 16 Aug 2023 09:17 AM IST
सार

Ujjain News: आंधी तूफान में महाकाल लोक में लगी सप्तऋषि की प्रतिमाएं खंडित हो गई थी, जिसके बाद अब महाकाल लोक में नई प्रतिमाएं बनकर आ गई हैं, जिनका लोकर्पण जल्द ही सीएम शिवराज कर सकते हैं।

विज्ञापन
Ujjain News: The statues of Saptarishi reached Mahakal Lok, now waiting for the inauguration
सप्तऋषि की नई प्रतिमाएं पहुंची उज्जैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाकाल लोक में स्थापित सप्तऋषियों की खंडित मूर्तियां बनकर उज्जैन आ गई हैं। इन मूर्तियों को दोबारा स्थापित कर दिया गया है। लेकिन इसे लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जल्द ही इनका लोकार्पण कर सकते हैं। 28 मई 2023 को शहर में आए आंधी-तूफान के कारण ये मूर्तियां जमीन पर गिरकर टूट गई थी। इसके बाद प्रदेश में इन मूर्तियों को लेकर जबरदस्त राजनीति भी हुई। इन मूर्तियों के अभाव में महाकाल लोक की खूबसूरती कम हो गई थी, लेकिन अब जल्द ही श्रद्धालु इन मूर्तियों को महाकाल लोक में देख सकेंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 11 अक्टूबर 2022 को महाकाल लोक का लोकार्पण किया था। उसके बाद महाकाल लोक आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया था। तब से महाकालेश्वर मंदिर और महाकाल लोक में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। बता दें, महाकाल लोक की मूर्तियां गुजरात की कंपनी ने बनाई हैं। मूर्तियों के रखरखाव की जवाबदारी पांच साल तक कंपनी की ही है। महाकाल लोक 430 करोड़ रुपये की लागत से तैयार हुआ है। यहां लगी अलग-अलग मूर्तियों की कीमत 45 करोड़ रुपये है। यह मूर्तियां पांच साल के लिए डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड में हैं। इनकी उम्र 10 साल है। इन मूर्तियों के खंडित होने से शासन-प्रशासन को कोई नुकसान नहीं हुआ, क्योंकि जिस ठेकेदार ने काम किया है उसे ही पांच साल के लिए मूर्तियों का रखरखाव करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरानी मूर्तियों से ज्यादा मजबूत हैं नई मूर्तियां
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद प्रशासन ने मूर्तियां बनाने वाली एजेंसी के खर्च पर ही नई प्रतिमाएं तैयार कराई हैं। 20 अगस्त के आसपास इनका लोकार्पण होने की संभावना है। मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। दावा किया जा रहा है कि नई प्रतिमाएं मजबूत हैं। इनका बेस भी मजबूत रहेगा। स्टैंड पर इन्हें लोहे की रॉड और सीमेंट-कंक्रीट मटेरियल से स्थापित किया गया है। मूर्तियों के जॉइंट भी मजबूती से जोड़े गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed