फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Murder of electronic trader turned out to be a case of illegal relations and money transactions

Ujjain: अवैध संबंध और रुपये के लेनदेन का निकला इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी के हत्या का मामला, पांच आरोपी गिरफ्तार

Sun, 12 May 2024 10:29 PM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 12 May 2024 10:29 PM IST
सार

Ujjain: जूना सोमवारिया क्षेत्र में शनिवार सुबह 58 वर्षीय इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी की घर में छुपे बदमाश ने चाकुओं से वारकर हत्या कर दी। रोज की तरह मॉर्निंग वॉक कर व्यापारी अपने घर लौटे थे।

विज्ञापन
Murder of electronic trader turned out to be a case of illegal relations and money transactions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जूना सोमवारिया क्षेत्र में कल इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। यह पूरा मामला अवैध संबंध और रुपए के लेनदेन को लेकर है, जिसमें परिवार के लोगों ने ही सुपारी देकर हत्या करवाई थी। पुलिस ने इस मामले में दो महिला सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


कल जूना सोमवारिया क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक व्यापारी के मर्डर के मामले में पुलिस ने व्यापारी की पत्नी, भांजी, साले और इंगोरिया के रहने वाले एक व्यक्ति सहित पांच लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस जांच के बाद यह पूरा मामला रुपए के लेनदेन का निकला है।
विज्ञापन

 
जीवाजीगंज थाना क्षेत्र के इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी की खल सुबह हत्या कर दी गई थी। वह मॉर्निंग वॉक करके जैसे ही घर में चैनल खोलकर घुस रहे थे, इस दौरान हत्यारे ने उनको चाकू मार दिया और वह भाग गया था। पुलिस ने इस मामले में जब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू की थी। पुलिस ने वॉइस रिकॉर्डिंग के आधार पर पत्नी, भांजी, साला व एक व्यक्ति सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला अवैध संबंध और रुपए के लेनदेन को लेकर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि इस पूरे प्रकरण को लेकर एसपी के निर्देश पर एएसपी (शहर-पूर्व) जयंत सिंह राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर-पश्चिम) गुरूप्रसाद पाराशर के मार्गदर्शन में सीएसपी सुमित अग्रवाल, उप पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच योगेश सिंह तोमर एवं थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह परिहार को निर्देशित किया गया कि तत्काल घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित करते हुए अज्ञात आरोपी का पता लगाकर गिरफ्तार किया जाए।


पति व पत्नी में थी अनबन
जांच में पता चला कि मृतक मिश्रीलाल राठौर तथा उसकी पत्नी कृष्णाबाई के मध्य आपसी चरित्रशंका को लेकर काफी समय से अनबन चल रही थी। जिसके कारण दोनों ही अलग-अलग मकानों में रह रहे थे। मृतक अपने पुत्र लोकेश राठौर के साथ रहता था तथा कृष्णाबाई अपनी भांजी माया के साथ मृतक के अन्य मकान में आवासरत थी। इस मकान को मिश्रीलाल कृष्णाबाई व माया से खाली कराकर बेचना चाहता था। 


छह लाख में दी सुपारी
इसी कारण कृष्णा बाई तथा माया ने मिलकर गोपाल चौधरी निवासी आंजना बस्ती को मृतक की हत्या करने की सुपारी दी। छः लाख रुपये में सौदा तय हुआ और एडवांस के रूप में कृष्णाबाई व माया ने नकद एक लाख रुपये गोपाल चौधरी को दिए तथा मृतक के घर के मुख्य चैनल गेट की एक अन्य चाबी भी गोपाल चौधरी को दी और बताया कि मिश्रीलाल सुबह मार्निंग वॉक के लिए निकलता है, उसी समय चैनल गेट का ताला खोलकर घर के अंदर जाया जा सकता है घर के अंदर उसे मारना अधिक सुविधाजनक होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed