फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: The auspicious time for Dhanteras will begin at 12:20 pm on Saturday.

Dhanteras 2025: सौभाग्य लाती हैं ये पांच वस्तु, जानिए इस धनतेरस क्या लाना है घर! ये हैं खरीदारी के शुभ मुहूर्त

Fri, 17 Oct 2025 12:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 17 Oct 2025 12:26 PM IST
सार

पौराणिक मान्यता के अनुसार समुद्र मंथन के समय भगवान धन्वंतरि अमृत कलश के साथ प्रकट हुए थे, इसलिए धनतेरस पर उनका पूजन प्रमुख होता है। इस दिन मां लक्ष्मी, कुबेर, यमराज और भगवान गणेश की पूजा भी की जाती है।

विज्ञापन
Ujjain News: The auspicious time for Dhanteras will begin at 12:20 pm on Saturday.
धनतेरस पर इस बार खास योग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धनतेरस का पर्व सम्पूर्ण भारत में कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी 18 अक्तूबर शनिवार को मनाया जाएगा। त्रयोदशी तिथि 18 अक्तूबर शनिवार को दोपहर 12.20 के बाद प्रारंभ होगी। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र और ब्रह्म योग इस दिन को और भी खास बना रहा है।

विज्ञापन


पारंपरिक ज्योर्तिविद और बाबा गुमानदेव हनुमान गढ़ी के गादीपति पं चंदन श्यामनारायण व्यास ने बताया कि पौराणिक मान्यता है समुद्र मंथन से अमृत की प्राप्ति हुई थी। भगवान धन्वंतरि समुद्र से अपने हाथों में अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे। वह कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि थी, इसलिए धनतेरस या धनत्रयोदशी के दिन धन्वंतरि देव के पूजन करने का भी विधान है। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस पर्व मनाया जाएगा। यह दिन मुख्य रूप से भगवान धन्वंतरि को समर्पित होता है। साथ ही सुख-समृद्धि और धन प्राप्ति हेतु मां लक्ष्मी की पूजा के साथ कुबेर, यमराज और भगवान गणेश जी की पूजा करने का विधान है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Dhanteras 2025: नाभि में इत्र लगाकर तोंद पर हाथ फेरने से मिलता है धन! अनोखी है शिव संग विराजे कुबेर की महिमा

यह सामग्री खरीदने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है
धनतेरस के दिन खरीददारी करना शुभ होता है। इस दिन खरीददारी करने से सुख और सौभाग्य में वृद्धि होती है। अपनी सामर्थ्य अनुसार वस्तुओं को क्रय करना चाहिए। इन पांच वस्तुओं को घर में अवश्य लाए खड़ा नमक, गुड़, खड़ा धना, कुमकुम, हल्दी यह सारी सौभाग्य प्रदायक वस्तुएं हैं। शास्त्र में इनका बड़ा महत्व है। धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र गोमती चक्र देव प्रतिमा खरीदना शुभ होता है। इसके अलावा झाड़ू खरीदना भी शुभ होता है। इस दिन देशी लाल गाय का पूजन करने का विशेष महत्व है, क्योंकि हमारे शास्त्र में एक मात्र गाय ही ऐसा जीव है, जिसका मूत्र और गोबर दोनों ही पूजा में उपयोगी और पूजित है।

धन तेरस पर चौघड़िया अनुसार खरीदी एवं पूजा के शुभ मुहूर्त

  • दोपहर 12.20 से 01.38 चर
  • दोपहर 01.38 से 03.05 लाभ
  • दोपहर 03.05 से 04.32 अमृत
  • सांय 05.59 से 07.32 लाभ
  • रात्रि 09.05 से 10.39 शुभ
  • रात्रि 10.39 से 12.12 अमृत


मुहुर्त लग्न अनुसार

  • स्थिर कुंभ लग्न दोपहर 02.48 से 04.21
  • स्थिर वृषभ लग्न सांय 07.32 से 09.31
  • स्थिर सिंह लग्न मध्य रात्रि 02.01 से 04.13


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed