फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Baba Mahakal gave darshan in Bhasmarti wearing a garland of Makhana, Mogra and Tulsi around his neck

Ujjain: मस्तक पर सूर्य, गले में मखाने और तुलसी की माला पहनाकर किया बाबा महाकाल का श्रृंगार, देखें तस्वीरें

Sun, 26 May 2024 08:43 AM IST
उज्जैन ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Sun, 26 May 2024 08:43 AM IST
सार

आज तृतीया तिथि पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का एक अलग ही स्वरूप देखने को मिला। बाबा महाकाल के मस्तक पर सूर्य, गले में मखाने, मोगरे और तुलसी की माला धारण कर उनका श्रृंगार किया गया।

विज्ञापन
Baba Mahakal gave darshan in Bhasmarti wearing a garland of Makhana, Mogra and Tulsi around his neck
मस्तक पर सूर्य...गले मे मखाने, मोगरे और तुलसी की माला धारण कर बाबा महाकाल ने दिए भस्मारती मे दर

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पर रविवार तड़के भस्म आरती के दौरान चार बजे मंदिर के पट खुलते ही पंडे पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी भगवान की प्रतिमाओं का पूजन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर  से बने पंचामृत और फलों के रस से किया गया। प्रथम घंटाल बजाकर हरि ओम का जल अर्पित किया गया। कपूर आरती के बाद बाबा महाकाल को नवीन मुकुट मुंड माला धारण करवाई गई।
विज्ञापन


आज के श्रृंगार की विशेष बात यह रही कि तृतीया तिथि और रविवार के संयोग पर भस्मआरती में बाबा महाकाल का एक अलग ही स्वरूप देखने को मिला, बाबा महाकाल के मस्तक पर सूर्य, गले में मखाने, मोगरे और तुलसी की माला धारण कर उनका श्रृंगार किया गया। कपड़े से ढांककर भस्म रमाई गई और भोग भी लगाया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को भस्म अर्पित की गई। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दिव्य दर्शनों का लाभ लिया। जिससे पूरा मंदिर परिसर जय श्री महाकाल की गूंज से गुंजायमान हो गया।
विज्ञापन


आज होगा सीपीआर प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
श्री महाकाल महालोक में स्थित मानसरोवर भवन में 10 बेड के चिकित्सालय का संचालन किया जाता है। श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा डॉ. विजय गर्ग (फिजिशियन एवं हृदयरोग विशेषज्ञ) प्रोफेसर, आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज के नेतृत्व में प्राथमिक चिकित्सा ईकाई श्री महाकाल लोक स्थित मानसरोवर भवन, प्रथम तल प्रोटोकॉल ऑफिस के समीप में सीपीआर ट्रेनिंग और डेमोस्ट्रेशन के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन आज रविवार सुबह 10 से शाम 7 बजे तक किया जाएगा। डॉ. गर्ग द्वारा मंदिर-के पुजारी-पुरोहित, मंदिर कर्मचारी, आउटसौर्स कर्मचारी और ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों को सीपीआर ट्रेनिंग और डेमोस्ट्रेशन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

मस्तक पर सूर्य...गले मे मखाने, मोगरे और तुलसी की माला धारण कर बाबा महाकाल ने दिए भस्मारती मे दर

 

मस्तक पर सूर्य...गले मे मखाने, मोगरे और तुलसी की माला धारण कर बाबा महाकाल ने दिए भस्मारती मे दर

 

मस्तक पर सूर्य...गले मे मखाने, मोगरे और तुलसी की माला धारण कर बाबा महाकाल ने दिए भस्मारती मे दर

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed