फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Shakti Sangam of Vishwa Hindu Parishad Matrishakti Durga Vahini today

Ujjain News: विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति दुर्गावाहिनी का शक्ति संगम आज, निकलेगी शौर्य यात्रा

Sun, 29 Dec 2024 09:06 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 29 Dec 2024 09:06 AM IST
सार

इस आयोजन में मालवा प्रांत की लगभग 25,000 माताओं और बहनों की उपस्थिति की संभावना है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर विश्व हिंदू परिषद उज्जैन महानगर की बैठक आयोजित की गई, जिसमें प्रमुख पदाधिकारियों ने योजना बनाई।

विज्ञापन
Ujjain News: Shakti Sangam of Vishwa Hindu Parishad Matrishakti Durga Vahini today
साध्वी ऋतंभरा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व हिंदू परिषद मातृशक्ति, दुर्गावाहिनी मालवा प्रांत का शक्ति संगम 29 दिसंबर रविवार को उज्जैन में होने जा रहा है। इसे लेकर विश्व हिंदू परिषद उज्जैन महानगर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मालवा प्रांत से प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव, प्रांतमंत्री विनोद शर्मा, प्रांत सहमंत्री महेश आंजना, प्रांत उपाध्यक्ष महेश गोठी, उज्जैन महानगर अध्यक्ष महेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल एवं मंत्री अंकित चौबे, संयोजक ऋषभ कुशवाह, रमेश पांडे के साथ संगठन के विभिन्न पदाधिकारी और कार्यकर्तागण उपस्थित रहे। 

विज्ञापन


बैठक में प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने 29 दिसंबर रविवार को होने जा रहे मालवा प्रांत की मातृ शक्ति दुर्गा वाहिनी की सभी बहनों के एकत्रीकरण (शक्ति संगम) कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों से चर्चा की और जानकारी दी कि उपरोक्त कार्यक्रम में साध्वी ऋतुंभरा दीदी मां का पाथेय प्राप्त होगा। 
विज्ञापन


कार्यक्रम में संपूर्ण मालवा प्रांत से लगभग 25 हजार माताओं और बहनों का एकत्रीकरण रविवार को प्रात: 10 बजे त्रिवेणी संग्रहालय के पास महाकालेश्वर अन्नक्षेत्र में होगा। यहां से शौर्य यात्रा निकलेगी, जिसमें करीब 20 से 25 हजार बहनें 6-6 की पंक्ति में महाकाल लोक से गुदरी, पटनी बाजार, गोपाल मंदिर, छत्री चौक, सराफा, कण्ठाल चौराहा, कोयला फाटक होकर सामाजिक न्याय परिसर पहुंचेंगी वहां दीदी मां साध्वी ऋतम्भरा का उद्बोधन प्राप्त होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed