फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News More than 10 people arrested for stealing jewelery and cash

Ujjain: आभूषण और नकदी चोरी करने वाले 10 से अधिक लोग गिरफ्तार, मोबाइल लोकेशन के जरिए उज्जैन आई कर्नाटक पुलिस

Tue, 19 Mar 2024 09:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 19 Mar 2024 09:35 PM IST
सार

शादी समारोह में चोर गिरोह आभूषण और नकदी पर हाथ साफ करता था। मोबाइल लोकेशन के जरिए कर्नाटक पुलिस उज्जैन आई और जीआरपी की मदद से 10 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन
Ujjain News More than 10 people arrested for stealing jewelery and cash
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शादी समारोह में शामिल होकर लिफाफे और आभूषण चोरी करने वाले एक सांसी गिरोह के सदस्यों को मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर गिरफ्तार करने के लिए कर्नाटक पुलिस मंगलवार को उज्जैन पहुंची। जिन्होंने जीआरपी थाना पुलिस की मदद लेकर लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस गिरफ्त में आए कुछ लोग राजगढ़ के बताए जा रहे हैं। बाकी अन्य लोगों के बारे में भी कर्नाटक पुलिस जीआरपी के साथ मिलकर जानकारी जुटाने में लगी हुई है, जिससे कि इस पूरे गिरोह को पकड़ा जा सके। 

विज्ञापन


पूरे मामले की जानकारी देते हुए जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौहान ने बताया कि कर्नाटक राज्य में अलग-अलग शादी समारोह में घुसकर तीन करोड़ रुपये से अधिक के सोने के जेवरात की चोरी करने वाले एक दर्जन से अधिक आरोपियों को पकड़ने के लिए कर्नाटक पुलिस उज्जैन आई थी, जिन्हें मोबाइल की लोकेशन के आधार पर यह पूरी जानकारी थी कि गिरोह के सदस्य किस ट्रेन से उज्जैन आने वाले हैं। चौहान ने बताया कि हमने कर्नाटक पुलिस की मदद की और पूरे गिरोह के लगभग एक दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया
कर्नाटक के धारवाड़ जिले की विद्यागिरि थाने की पुलिस ने राजगढ़ से उज्जैन आए सांसी गिरोह की महिला और पुरषों को चोरी के आरोप में पकड़ा है। कर्नाटक से आए पुलिसकर्मी ने बताया कि कुल तीन किलो से अधिक सोने के जेवरात की चोरी का मामला है, जिसे सांसी गिरोह की एक महिला और एक पुरुष ने मिलकर घटना को अंजाम दिया था। इसी को लेकर करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो साल से कर रहे थे शादी समारोह में चोरी
जीआरपी थाना प्रभारी मोतीराम चौहान ने बताया कि कर्नाटक पुलिस इनका पीछा करते हुए उज्जैन पहुंची, जिनका कहना था कि कर्नाटक में यह गिरोह पिछले दो वर्षों से शादी समारोह में बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे रहा था। सांसी गिरोह के लोगों ने मिलकर शादियों में घुसकर जेवरात चोरी किए थे। पुलिस लोकेशन ट्रैस करते हुए उज्जैन तक आ पहुंची और इन्हें पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed