फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Minister Naidu was delighted after getting the darshan of Mahakal

Ujjain News: महाकाल के दर्शन पाकर प्रफुल्लित हुए केंद्रीय मंत्री नायडू, उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने पर की चर्चा

Mon, 23 Dec 2024 08:30 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 23 Dec 2024 08:30 AM IST
सार

नायडू ने उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने की संभावना पर राज्य सरकार से चर्चा की और केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। आंध्र प्रदेश समेत देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए बेहतर कनेक्टिविटी की आवश्यकता पर जोर दिया।

विज्ञापन
Ujjain News: Minister Naidu was delighted after getting the darshan of Mahakal
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में आज सोमवार को केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राममोहन नायडू ने बाबा महाकाल के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। नायडू ने चांदी द्वार से भगवान का पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने कहा कि "आज पहली बार बाबा महाकाल के दर्शन करने का अवसर मिला। बहुत अच्छा लग रहा है। काफी समय से मेरी इच्छा थी कि यहां आकर बाबा का आशीर्वाद लूं और आज यह मुमकिन हुआ। जिस तरह से यह पूरा कॉम्प्लेक्स विकसित किया गया है, वह सराहनीय है। मुख्यमंत्री, सांसद और अन्य लोगों ने यहां बहुत अच्छा माहौल बनाया है। जो भी कार्यक्रम यहां चल रहे हैं, वे सभी सुविधाजनक तरीके से प्रबंधित हैं।" इस दौरान श्री महाकालेश्वर मंदिर समिति की ओर से सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बाबा महाकाल का प्रसाद और दुपट्टा ओढ़ाकर केंद्रीय मंत्री नायडू का सम्मान किया। केंद्रीय मंत्री के साथ सांसद शंकर लालवानी, सांसद अनिल फिरोजिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उज्जैन में एयरपोर्ट बनाने की संभावना तलाशेंगे
नायडू ने आगे कहा कि आंध्र प्रदेश से भी बड़ी संख्या में लोग प्रतिदिन महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं। यहां चल रहे विकास कार्यों में आगे और विस्तार की संभावना है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान उन्होंने यहां एयरपोर्ट की सुविधा की आवश्यकता बताई। हम राज्य सरकार के साथ मिलकर इस संभावना को तलाशेंगे। जितनी जल्दी हो सके, इसके लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव मदद करेंगे। हम चाहते हैं कि न केवल देशभर से, बल्कि दुनियाभर के लोग यहां आएं और उन्हें बेहतर कनेक्टिविटी और सुविधाएं मिले। हमारी ओर से जो भी सहयोग संभव होगा, वह प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed