{"_id":"649ef33b16b524f9530baa06","slug":"ujjain-news-mineral-resources-minister-brajendra-pratap-singh-arrived-to-visit-baba-mahakal-2023-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने सपरिवार पहुंचे खनिज संसाधन मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: बाबा महाकाल के दर्शन करने सपरिवार पहुंचे खनिज संसाधन मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह
Fri, 30 Jun 2023 08:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 30 Jun 2023 08:52 PM IST
सार
Ujjain News: मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में बाबा महाकाल के दर्शन करने खनिज संसाधन मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह सपरिवार पहुंचे। उन्होंने बाबा महाकाल से मध्यप्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
संसाधन मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के खनिज संसाधन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार शाम बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचे। यहां उन्होंने सपरिवार बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन किया और उसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल से मध्यप्रदेश में सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन
सांध्य आरती के बाद मध्यप्रदेश के खनिज संसाधन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह धर्मपत्नी के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे थे। जहां गर्भगृह के बाहर उन्होंने सहपत्निक बाबा महाकाल के दर्शन किए और यहीं से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन भी किया।
विज्ञापन
बताया जाता है कि बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह कुछ देर नंदी हाल में बैठे, जहां उन्होंने ओम नमः शिवाय का जाप भी किया। उसके बाद वे श्री महाकालेश्वर मंदिर मे बने अन्य मंदिरों में भी पहुंचे, जहां उन्होंने भगवान के दर्शन किए और फिर यहां से रवाना हो गए। इस दौरान श्री महाकालेश्वर प्रबंध समिति द्वारा मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का स्वागत सम्मान भी किया गया।
विज्ञापन
