फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Hindu society demands NIA investigation into 'love jihad' cases

MP News: उज्जैन में हिंदू समाज का कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन, बोले- बदल गया 'लव जिहाद' का तरीका, NIA जांच की मांग

Sat, 17 May 2025 05:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 17 May 2025 05:26 PM IST
सार

ज्ञापन के माध्यम से बताया गया कि मध्य प्रदेश के 13 जिलों में पिछले 6 महीनों में लव जिहाद के कई मामले सामने आए हैं, जिनमें नाबालिग लड़कियों और विवाहित महिलाओं को धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया गया और शारीरिक शोषण किया गया।

विज्ञापन
Ujjain News: Hindu society demands NIA investigation into 'love jihad' cases
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते समाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

'भारत माता की जय', 'लव जिहाद करने वालों को गोली मारो सालों को' जैसे नारे की गूंज शनिवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में उस समय सुनाई दे रही थी, जब सकल हिंदू समाज के लोग लव जिहाद के मामलों में NIA से जांच करवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे थे। इन लोगों ने यहां प्रदर्शन करने के साथ ही ज्ञापन के माध्यम से बताया कि आप लव जिहाद का तरीका बदल चुका है। पिछले 6 महीने में लगभग मध्य प्रदेश में 13 स्थानों पर लव जिहाद के ऐसे मामले सामने आए हैं, जिसमें मासूम बालिकाओं और युवतियों को छलपूर्वक धर्म छिपाकर प्रेम जाल में फंसाया गया और उसके बाद शारीरिक शोषण कर उनके आत्म सम्मान को ठेस पहुंचाई गई। उज्जैन में आज सकल हिंदू समाज के लोगों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय पर पहुंचकर केंद्र और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सरकार के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में हाल ही में प्रदेश के विभिन्न जिलों में सामने आए 'लव जिहाद' के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। 

विज्ञापन




विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बयान पर सियासत गर्माने पर बोले उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, कहा गलत तरीके से पेश की जा रही बात
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी देते हुए समाजसेवी पंडित अमर डब्बे वाला ने बताया कि भोपाल, उज्जैन, इंदौर, रीवा, सागर, दमोह और मुरैना सहित कई जिलों में मासूम नाबालिग लड़कियों, युवतियों और विवाहित महिलाओं को धर्म छिपाकर प्रेमजाल में फंसाया गया और उनका शारीरिक शोषण किया गया। यह अपराध प्रदेश की बेटियों के खिलाफ एक संगठित षड्यंत्र है। आशंका है कि इनके तार अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े हो सकते हैं। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए सकल हिंदू समाज ने मांग की है कि इन सभी मामलों की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) से कराई जाए, क्योंकि NIA ही इन संगठित अपराधों की तह तक जाकर अपराधियों के नेटवर्क का पर्दाफाश कर सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे अपराध में सहयोग करने वाले लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए और उन मामलों में सरकार स्वतः संज्ञान लेकर FIR दर्ज कराए, जहां पीड़िताएं डर के कारण सामने नहीं आ रही हैं।



ये भी पढ़ें- ईंटों की रकम के लेन-देन में हत्या, निजी स्कूल संचालक ने साथियों के साथ दिया वारदात को अंजाम

यह मांगें रही प्रमुख
सकल हिंदू समाज में कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर पहले शांतिपूर्वक प्रदर्शन किया और उसके बाद कोठी महल के तहसीलदार प्रकाश परिहार को विज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से यह मांग की गई थी कि लव जिहाद के सभी संगठित और अंतरराज्यीय मामलों की जांच एनआईए से कराई जाए। ऐसे मामले जिसमें अपराधियों को पकड़ने में ढिलाई बरती जा रही है वहां पुलिसकर्मियों और सहयोगियों को भी आरोपी बनाया जाए। अगर भय और बदनामी के कारण कही पीड़िता सामने नहीं आ रही हैं, ऐसे में शासन को स्वतः संज्ञान लेकर केस दर्ज कराने चाहिए। लव जिहाद के जिन मामलों में एक से अधिक पीड़िता हैं, वहां संगठित अपराध की धाराएं जोड़ी जाएं। ऐसे मामलों में दोषियों को फांसी की सजा दी जाए। सकल हिंदू समाज ने बेटियों के खिलाफ हो रहे षड्यंत्र का जल्द खुलासा करने की मांग की है।

यह रहे मौजूद
इस प्रदर्शन के दौरान सर्व हिंदू समाज से पं अमर गुरु डब्बावाला, दारुल निगम, टीना बाथम, नीलू चौहान, पंडित गौरव उपाध्याय, अचला शर्मा, सोनू शर्मा, पायल कुशवाह, पंडित पंकज दुबे, महेंद्र सिंह रघुवंशी, चंद्रविजय सिंह चौहान छोटू बना, यश जोशी, अश्विन शास्त्री, बबलू निगम, प्रणव, विकास, धर्मेंद्र माली, प्रतीक मिश्रा, गणेश कहार, निशिराज सिंह चौहान के साथ ही सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed