फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Murder over 100 bricks of rupees, private school owner carried out the crime with his five companions

Gwalior News: ईंटों की रकम के लेन-देन में हत्या, निजी स्कूल संचालक ने साथियों के साथ दिया वारदात को अंजाम

Fri, 16 May 2025 05:03 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Fri, 16 May 2025 05:03 PM IST
सार

ग्वालियर में ईंट भट्टा संचालक छत्रपाल सिंह लोधी की स्कूल संचालक विजेंद्र तोमर ने दो साथियों संग गोली मारकर हत्या कर दी। घटना का कारण ईंटों के पैसों का विवाद बताया गया। हत्या के बाद परिजनों ने चक्काजाम किया। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन
Murder over 100 bricks of rupees, private school owner carried out the crime with his five companions
गोली मारकर हत्या - फोटो : credit

विस्तार

ग्वालियर में एक ईंट भट्टा संचालक की हत्या कर दी गई। महाराजपुरा थाना क्षेत्र के शताब्दीपुरम में स्थित मदर टच स्कूल के बाहर यह वारदात हुई। स्कूल संचालक विजेंद्र सिंह तोमर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर ईंट भट्टा संचालक छत्रपाल सिंह लोधी को गोली मार दी। छत्रपाल सिंह के सीने में गोली लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। हत्या का कारण ईंटों के पैसों का लेन-देन बताया जा रहा है।

विज्ञापन


वारदात के बाद आरोपी स्कूल संचालक अपने दोनों साथियों के साथ मौके से फरार हो गया। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को मॉर्चुरी में रखवाया है। हमलावरों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-तीन फौजी बेटों की मां पर बहू ने पति के बॉर्डर पर जाते ही बरसाए पत्थर, वारदात कैमरे में कैद
विज्ञापन
विज्ञापन


छत्रपाल की मौत की खबर जैसे ही मोहल्ले में पहुंची, आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोग गोला का मंदिर चौराहा पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। सड़क पर तनाव की स्थिति बनी रही। सूचना मिलने पर एसएसपी धर्मवीर सिंह सहित पांच थानों का बल मौके पर पहुंचा। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आरोपियों पर सख्त कार्रवाई और बृजेन्द्र के लाइसेंसी हथियार को निरस्त करने का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन शांत हुए और जाम हटाया गया।

ये भी पढ़ें- कोल्डड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर महिला के साथ दुष्कर्म, न्यूड तस्वीर और वीडियो बनाए, फिर की यह डिमांड

मृतक के परिवार से मिली जानकारी के अनुसार छत्रपाल की शादी आठ साल पहले हुई थी। उसके दो छोटे बच्चे हैं एक बेटा और एक बेटी। वह पूरे परिवार का इकलौता सहारा था। परिजनों का कहना है कि वह मेहनती और ईमानदार था, लेकिन कुछ पैसों को लेकर बृजेन्द्र से हुआ विवाद, जिसमें उसकी जान चली गई। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह का कहना है कि मुख्य आरोपी स्कूल संचालक को गिरफ्तार कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed