फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: Divine Shri Shiv Shakti 108 Kundiya Mahayagya from 14th, Mahakumbh of saints will be organized

Ujjain News: दिव्य श्री शिव शक्ति 108 कुण्डीय महायज्ञ 14 से, संतो का लगेगा महाकुम्भ

Thu, 21 Mar 2024 03:26 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 21 Mar 2024 03:26 PM IST
सार

उज्जैन में 14 अप्रैल से दिव्य श्री शिव शक्ति 108 कुंडीय महायज्ञ होगा। इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत कई हस्तियां शामिल होंगी। 
 

विज्ञापन
Ujjain News: Divine Shri Shiv Shakti 108 Kundiya Mahayagya from 14th, Mahakumbh of saints will be organized
उज्जैन में 108 कुंडीय महायज्ञ की तैयारियां तेज हो गई हैं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री महंत रविन्द्रपूरी महाराज श्री पंचायती निरंजनी अखाडा, गुरु मां श्री श्री 1008 महामण्लेश्वर मंदाकिनी पुरी महाराज की प्रेरणा से श्री नागचन्द्रेश्वर भक्त मण्डल के तत्वावधान में 14 अप्रैल से दिव्य श्री शिव शक्ति 108 कुण्डीय महायज्ञ आयोजित होगा। देश के महान संतों का महाकुम्भ के दौरान सामूहिक विवाह सम्मेलन भी होगा। महायज्ञ में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, संघ प्रमुख डॉ. मोहन राव भागवत को सूरत में निमंत्रण दिया गया।

विज्ञापन


श्री पंचायती निरंजनी अखाडा, बडनगर रोड पर होने जा रहे इस महोत्सव में 14 अप्रैल 2024 को विशाल भगवा कलश यात्रा निकलेगी। 15 अप्रैल से 19 अप्रैल तक श्री शिव शक्ति 108 कुण्डीय महायज्ञ एवं 19 अप्रैल को सर्व हिन्दू समाज नि:शुल्क सामुहिक विवाह सम्मेलन शास्त्रोक्त विधान से सम्पन्न होगा। भव्य संत समागम का भी आयोजन किया जा रहा है। इसमें देश के अनेक संत, महंत, मंडलेश्वर सम्मिलित होंगे। समारोह में श्री महामण्डलेवर सुरेशानंद पुरी-दिल्ली, श्री महामण्डलेश्वर 1008 श्री नर्मदाशंकर पुरी महाराज, महामण्डलेश्वर मां अन्नपूर्णा पुरी महाराज (वर्षा नागर), ज्ञानेश्वर पुरी मां रूद्राणी पुरी, कल्याणी पुरी मां, मीरा पुरी मां, राजराजेश्वरी पुरी मां, अम्बीका पुरी मां, तुलसी माता, सुरेश्वरानंद पुरी, निलेशानंद पुरी, प्रकाशानंद पुरी, गादीपति सूरेशानंद पुरी, श्री महंत कलकीराम पुरी (योगाचार्य) सहित देशभर के संत-महंत शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed