{"_id":"640a09df5ff2b8acff0086cb","slug":"ujjain-news-devotee-of-lucknow-donated-51-kg-brass-bell-in-baba-mahakal-temple-2023-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ujjain News: लखनऊ के श्रद्धालु ने बाबा महाकाल मंदिर में दान किया 51 किलो के पीतल का घंटा, समिति ने सम्मान किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ujjain News: लखनऊ के श्रद्धालु ने बाबा महाकाल मंदिर में दान किया 51 किलो के पीतल का घंटा, समिति ने सम्मान किया
Thu, 09 Mar 2023 10:01 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 09 Mar 2023 10:01 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में स्थित उत्तर प्रदेश में लखनऊ के श्रद्धालु ने बाबा महाकाल मंदिर में 51 किलो के पीतल का घंटा भेंट किया। समिति ने दानदाता का प्रसाद भेंटकर सम्मान किया।
विज्ञापन
मंदिर में दान किया 51 किलो के पीतल का घंटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में देश-विदेश से आने वाले भक्तों की भीड़ लगी है। बाबा महाकाल के भक्त कई तरह से दान भी कर रहे हैं। गुरुवार को लखनऊ (उत्तर प्रदेश) से पधारे श्रद्धालु ने 51 किलो पीतल का बड़ा घंटा मंदिर में भेट किया। मंदिर समिति ने दानदाता का प्रसाद भेंट कर सम्मान किया।
विज्ञापन
भगवान महाकाल के देश-विदेश के भक्तों द्वारा साल भर ही स्वर्ण, रजत के आभूषण के साथ ही नगद राशि का भी दान किया जाता है। महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक आर के तिवारी ने बताया कि लखनऊ-उत्तर प्रदेश से पधारे श्रद्धालुगण अजय कुंवर और विमला यादव ने भगवान महाकाल की सेवा में 51 किलो वजन का पीतल का बड़ा घंटा भेट किया, जिसे कोठार शाखा में जमा किया गया है।
विज्ञापन
साथ ही श्रद्धालु को विधिवत रसीद प्रदान की गई। श्रद्धालुगण ने बताया कि वे साल में तीन-चार बार बाबा के दर्शन के लिए उज्जैन आते हैं। उन्हें अंतर्मन से इसकी प्रेरणा हुई, जिसके फलस्वरूप यह भेंट मंदिर में अर्पित की गई।
विज्ञापन
