फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News Demonstration against Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham

Ujjain News: बागेश्वर धाम के खिलाफ प्रदर्शन, 'संत का काम धर्म को आगे बढ़ाना, कुल देवता के खिलाफ टिप्पणी नहीं'

Mon, 01 May 2023 04:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: अरविंद कुमार Updated Mon, 01 May 2023 04:30 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उज्जैन जिले में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के खिलाफ कलाल समाज के लोगों ने सोमवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान समाज के लोगों ने कहा, संत का काम धर्म को आगे बढ़ाना है, कुल देवता के खिलाफ टिप्पणी करना नहीं है।

विज्ञापन
Ujjain News Demonstration against Dhirendra Shastri of Bageshwar Dham
बागेश्वर धाम के खिलाफ प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उज्जैन में कलाल समाज के पदाधिकारियों ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम पर प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों का आरोप था कि बागेश्वर धाम ने कलाल समाज के कुल देवता सहस्त्रबाहु अर्जुन के खिलाफ बयान देकर पूरे समाज का अपमान किया है। उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए। पदाधिकारियों ने पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन देकर धीरेंद्र शास्त्री पर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


कलाल समाज के भरत पोरवाल ने कहा, जिन क्षत्रिय राजाओं को लेकर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने विवादित बयान दिया है, वो सहस्त्रबाहु अर्जुन चक्रवर्ती सम्राट रहे हैं। संतों का काम है धर्म को आगे बढ़ाना, न कि किसी समाज के कुलदेवता के खिलाफ विवादित टिप्पणी करना। कलाल समाज के लोगों ने इस मामले को लेकर नाराजगी जताते हुए यह भी कहा कि इस मामले में पुलिस को मुकदमा दर्ज करना चाहिए। अगर पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं करेगी तो हम अदालत में जाएंगे, उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाएंगे।
विज्ञापन


ढोंगी बाबा जहां भी जाएगा, हम उसका विरोध कर मुंह काला करेंगे...
पुलिस कंट्रोल रूम पर कलचुरी कलाल समाज, जिसमें जायसवाल, राय, पोरवाल, चौकसे और मालवीय आदि के प्रतिनिधिमंडल ने एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ एफआईआर की मांग की है। समाज के प्रतिनिधिमंडल का कहना था कि शास्त्री ने हमारे समाज के आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु के खिलाफ अभद्र टिप्पणी की है, जिससे हमारी भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसा ढोंगी बाबा जहां भी जाएगा, हम उसका विरोध कर मुंह काला करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या था मामला?
छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम के महंत पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की ओर से हैहयवंशी समाज के आराध्य देव राजराजेश्वर सहस्त्रबाहू महाराज पर विवादित टिप्पणी की गई थी। उन्होंने कहा था, सहस्त्रबाहु जिस वंश से था, उस वंश का नाम था हैहय वंश। हैहय वंश के विनाश के लिए भगवान परशुराम ने फरसा अपने हाथ में उठाया। हैहय वंश का राजा बड़ा ही कुकर्मी, साधुओं पर अत्याचार करने वाला था। ऐसे आतताइयों के खिलाफ भगवान परशुराम ने फरसा उठाया। हैहय वंश ने उनकी टिप्पणी पर भारी विरोध जताते हुए उनके खिलाफ देश भर में मामला दर्ज कराने की चेतावनी दी थी। अखिल भारतीय हैहय वंशी क्षत्रिय समाज के केंद्रीय समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण ताम्रकार ने शास्त्री को 24 घंटे में माफी मांगने की चेतावनी दी थी और कहा था कि यदि वह ऐसा नहीं करते हैं तो पूरे देश में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed