फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ujjain News ›   Ujjain News: ‘Dampati Diwas’ Celebrated on Valentine’s Day, Krishna Guruji Spreads Message of Love and Respect

Ujjain News: वेलेंटाइन डे पर ‘दंपति दिवस’ का आयोजन, कृष्णा गुरुजी ने दिया प्रेम और सम्मान का संदेश

Sat, 14 Feb 2026 02:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 14 Feb 2026 02:07 PM IST
सार

वेलेंटाइन डे पर आध्यात्मिक मार्गदर्शक कृष्णा गुरुजी के सान्निध्य में आयोजित ‘दंपति दिवस’ में दीर्घ वैवाहिक जीवन जी रहे प्रेरक जोड़ों को सम्मानित कर यह संदेश दिया गया कि सच्चा प्रेम केवल उत्सव नहीं, बल्कि आजीवन निभाया जाने वाला संकल्प है।

विज्ञापन
Ujjain News: ‘Dampati Diwas’ Celebrated on Valentine’s Day, Krishna Guruji Spreads Message of Love and Respect
दंपति दिवस के रूप में मनाया वेलेंटाइन डे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेलेंटाइन डे के अवसर पर आध्यात्मिक मार्गदर्शक कृष्णा गुरुजी के मार्गदर्शन में उज्जैन में दंपति दिवस मनाया गया। पिछले सात वर्षों से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को यह संदेश देना है कि प्रेम केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि जीवनभर एक-दूसरे के स्वभाव, जिम्मेदारियों और परिस्थितियों को स्वीकार करते हुए साथ निभाने का संकल्प है।

विज्ञापन


इस अवसर पर कृष्णा गुरुजी ने वेलेंटाइन डे को भारतीय संस्कृति से जोड़ते हुए सम्मानित दंपतियों को तिरंगा दुपट्टा पहनाकर, गुलाब के फूल और बेलपत्र का आदान-प्रदान कर सम्मानित किया तथा नारियल एवं मिठाई का वितरण किया। कार्यक्रम के उद्देश्य यह संदेश देना था कि प्रेम में सम्मान, संस्कार और पारिवारिक मूल्यों का समावेश ही दाम्पत्य जीवन की वास्तविक शक्ति है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: IAS Transfer: मोहन का मिडनाइट मैसेज- फिर ताकतवर बने मनीष सिंह और वर्णवाल, 2026 के रोडमैप पर सीएम गंभीर
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में उज्जैन के प्रेरणास्रोत दंपतियों का सम्मान किया गया। श्री नारायण पुरुषोत्तम चैतन्य (96 वर्ष) एवं श्रीमती मीना चैतन्य (90 वर्ष), जिन्होंने 66 वर्षों से अधिक वैवाहिक जीवन पूर्ण किया है, को दाम्पत्य समर्पण और पारिवारिक मूल्यों के लिए सम्मानित किया गया। वहीं श्री रोहित नागमोटिया एवं श्रीमती टीना नागमोटिया को प्रेम और स्वीकार्यता का प्रेरक उदाहरण बताते हुए सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर कृष्णा गुरुजी ने कहा कि दंपतियों का सम्मान उनके आपसी प्रेम, समझ और एक-दूसरे के सम्मान का सम्मान है।

कार्यक्रम में यूएस के सिएटल सहित कनाडा, दुबई और सिंगापुर से वरिष्ठ दंपतियों को ऑनलाइन जोड़कर सीनियर कपल के रूप में सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में कृष्णा गुरुजी सोशल वेलफेयर सोसाइटी के अनिल कुमार, भारती मंडलोई, पिंकू यादव, भालचंद्र कुलकर्णी एवं अन्य लोग मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed